- सोमवार को बीच सड़क पर लगी रही दुकान, नादारत रही मुगलराय कि पुलिस

Chandauli news : एसपी आकाश पटेल पिछले सोमवार को मुगलसराय में एक गिरफ्तारी बरामदगी खुलासा को लेकर थाने गए थे। जहाँ पहुंचते समय उ होने देखा कि सड़क मनबढ दुकानदारों व ऑटो चालकों से पता हुआ है। यह तब का नजारा था ज़ब पुलिस अधीक्षक के थाने पहुंचनेका बकायदे जानकारी ट्रैफिक व थाने को दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी सडक पर बाजार लगा देख पुलिस अधीक्षक भड़क गए थे। हलांकि थाना प्रभारी को भी एक दिन पूर्व चार्ज दिए थे। जिसके कारण उनकी यह नाकामी माफ थी।

सडक को खाली करने के लिए केवल वह दिशा निर्देश नहीं दिए बल्कि खुद पैदल चलकर लोंगो को ठेला खुमचा न लगाने के लिए कहे । बोले सड़क पर दुकान नहीं लगेगी। दुकानादारों को लगा कि नया नया साहब आये है इसलिए उन्हें यह थोड़ा अलग लग रहा है। यहां के माहौल में ढल जायेंगे। लेकिन चार दिन बाद भी कोई पहल नहीं होता देख एक बार फिर से उन्होंने थाना व ठेला खुमचा के ब्यापारी से ईओ के सामने बात किया। जिसपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सडक पर दुकान तो नहीं लगने जायेगा। अब सख्ती को देख विभागीय अधिकारी तो सकते में आ गए लेकिन ठेला खुमचा वालों पर कोई असर ही नहीं हुआ। थाने को फ़ोर्स एक दो दिन सक्रियता दिखाई। लेकिन स्थिति यही हुआ कि दिन भर चले ढाई कोस वाली कहावत समाने आ गयी। सोमवार को पूरी दुकान सड़क पर लग गयी। पुलिस मुकदर्शक बनी रही।