Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

एसपी के सख्ती के बाद गौ तस्करी में वांछित सिपाही गिरफ्तार

  • सैदराजा में दर्ज था मुकदमा, कोर्ट से लिया था अग्रिम जमानत करा रहा था तस्करी
  • निलंबन के बाद चल रहा था गैर हाजिर, एसपी ने करायी खोजबीन तो अम्बेडकर नगर में मिला सिपाही




Chandauli news : अपराधियों पर एसपी आकाश पटेल के लगाम लगाने कि सख्ती के बाद सैदराजा थाने में तैनाती के दौरान गौ तस्करों से सीधे सांठ गांठ करने के मामले में वांछित सिपाही सत्येन्द्र कुमार यादव को अम्बेडकर नगर से गिरफ्तार कराया गया। सैदराजा में मुकदमा दर्ज होने के बाद से सिपाही जिला छोड़ दिया था। यही नहीं न्यायालय से अग्रिम जमानत भी ले लिया था।


गिरफ्तार आरक्षी के बाबत जानकारी देते होते पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि इलिया में मु0अ0सं0-27/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में गिरफ्तार अभियुक्त से प्रारम्भिक पूछताछ पुलिस ज़ब की तब मोबाइल फोन से व्हाट्सअप कॉल/चैट व अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आया की अभियुक्त (आरक्षी) सत्येन्द्र यादव पुत्र भगवती प्रसाद यादव निवासी ग्राम सुडारी थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 26 वर्ष जो पूर्व में थाना सैयदराजा पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं- 131/2025 धारा 7/8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली में वांछित चल रहा वह लगातार अभी तस्करी का कार्य करा रहा है। जिसके गिरफ्तारी के लिए टीम लगाया गया। आरोपी सिपाही का लोकेशन पलई बाजार थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर में मिला। जिसे गिरफ्तार किया गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page