Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

शराब बिक्री के मामले मुगलसराय इंस्पेक्टर ससंपेंड

  • दुकान बंद होने के बाद ही बिहार जा रही थी शराब
  • आठ दिन का कार्यकाल, लापरवाही में गयी कुर्सी



Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने शनिवार को मुगलसराय इंस्पेक्टर राजेश सिंह को निलंबित कर दिया। निलंबन कि कार्यवाही के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। पिछले दिनों वीआईपी गेट के समीप कम्पोजिट शराब कि दुकान से रात्रि दस बजे के बाद छोला गैंग को शराब बेचा जा रहा था. जिसकी जाँच कराई गयी।
एसपी ने चार दिन के कार्यकाल में यह दूसरी कार्यवाही कि है। पहले दिन दुलहीपुर के कारखास व सैदराजा के एक दरोगा को निलंबित कर दिए। क्राइम मीटिंग में उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि अविष्कार कार्य जिले में नहीं होने दिया जायेगा। लेकिन इसके बाद भी वीआईपी गेट कि दुकान से अवैध रूप से शराब बिक्री का वीडियो वायरल हुआ था।
02.04.2026 को सोशल मीडिया पर शराब की दुकान बंद होने के पश्चात भी अवैध रूप से शराब बिक्री का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनके द्वारा त्वरित कार्यवाही नहीं की गई। पुन: दिनांक 02.04.2026 को रात्रि में एक लूट की घटना घटित हुई, जिसके सम्बन्ध में भी उच्चाधिकारीगण को अगले दिन तक सूचना नहीं दी गयी और अनावरण में ढिलाई बरती गई। उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page