Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

नौगढ़ तहसील के लेखपालों पर एसडीएम का नहीं है कोई दबाव

  • तहसील दिवस पर पीड़ितों ने डीएम से किया शिकायत



Chandauli news : नौगढ़ तहसील के लेखपाल पर एसडीएम का कोई दबाव नहीं है। पीड़ित से बिना पैसा लिए कोई काम नहीं होता। यह आरोप शनिवार को तहसील दिवस में पीड़ितों ने डीएम के सामने रखा। जिसके बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम को फटकार लगाया वहीं लेखपाल के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवगत कराने का निर्देश दिए।


शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नौगढ़ में तहसील दिवस का आयोजन हुआ था। तहसील दिवस में डीएम एसपी सहित अन्य जनपदीय अधिकारी पहुंचे तब वहा के स्थानीय अधिकारियों के कार्यप्रणाली की पोल खुल गयी। बरवाडीह के फरियादी रमेश पुत्र कैलाश ने आरोप लगाया कि अपनी भूमि पर घर बनवाना चाहते है। इसके लिए सीमांकन के लिए तहसील में आवेदन किया है। लेकिन लेखपाल द्वारा पैसे की मांग की है जिस पर उप जिलाधिकारी को फटकार लगाते हुए भूमि सीमांकन तत्काल कराने के साथ ही ऐसे लेखपालों पर कार्यवाही तय करने के निर्देश दिए। वहीं सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं द्वारा
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र रिपोर्ट लगाने में बीडीओ नौगढ़ द्वारा दो से तीन माह तक लंबित रखे जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम एवं खंड विकास अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जन्म, मृत्यु, निवास एवं अन्य आन लाइन जारी होने वाली प्रमाण पत्र को टाइम लाईन में उचित निस्तारण करे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अलग-अलग गांव की कुछ महिलाओं ने आवास के लिए मांग की जिस पर पीडी डीआरडीए को सत्यापन कर पात्र लोगों का आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page