Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

एसपी के सख़्ती का मुगलसराय इंस्पेक्टर पर नहीं पड़ता कोई असर

  • रात्रि में अवैध तस्करी का खेल पकड़ा जोर, थाने का एसआई बना कारखास



Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल भले ही कार्य ब्यवहार से सख्त हों लेकिन इसका असर जिले के आधा दर्जन थाना प्रभारियों पर नहीं पड़ने वाला। कुछ तो उनके पुत्व से परिचित होने की डिंग हाँक रहे तो कुछ उनकी चंद दिनों की सख़्ती मान कर अपने पुराने कार्य प्रणाली को जिन्दा रखे हुए है।


बुधवार को रात्रि दस बजे सभी थाना प्रभारियों को बुलाकर एसपी ने संदेश डे दिया की जिले में अवैध कार्य नहीं होगा। पुलिसिंग मजबूत हो इसके लिए अधिकारी मौके पर स्थिति को देखते हुए निर्णय ले सकते है। इसके बाद भी शिकायत मिलती है तो ऐसे थाना प्रभारी चार्ज पर नहीं रहेंगे। लगभग आधा घंटा में ही अपने कार्य करने की तरिके को थाना प्रभारियों को बताते हुए लाईन से क्षेत्र के लिए विदा कर दिए। लेकिन शायद उनकी संक्षेप में कर्यप्रणाली को लेकर दिया गया दिशा निर्देश मुगलसराय इंस्पेक्टर के पल्ले नहीं पड़ा।


रात्रि के 11 बजे के बाद भी मुगलसराय के वीआई पी गेट स्थित शराब की दुकान से बाहर शराब भेजनें में दुकानदार लगे रहे। दुकानदार के शराब बेचने का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें छोला गैंग को दुकान का शटर गिराकर दो दो बोतल करके शराब दिया जा रहा। वहीं झोला गैंग आराम से अपने झोले में शराब रख रहा है। पिछले दिनों मुगलसराय में जुआ के बाद कारखास व थाना प्रभारी पर कार्यवाही होने के बाद मुगलसराय का प्रभार राजेश सिंह को दिया गया। सूत्रों की माने तो चार्ज के बाद थाने के खजांसी का कार्य देखने के लिए कोई भी कांस्टेबल तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद इसकी जिम्मेदारी एक दरोगा ने अपने कंधे पर लिए है। थाने से कारखास नियुक्त होने के बाद उन्होंने मॉडल शाप, कैलाशपुरी जैसे दुकानों पर जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराये हुए अपनी जिम्मेदारी के विषय में अवगत कराये थे।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page