Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

जुआ मामले में इंस्पेक्टर लाईन हाजिर, चौकी इंचार्ज का ट्रांसफर

  • एडीजी की टीम ने 14लोंगो को रंगेहाथ किया था गिरफ्तार
  • विवादों से गहरा नाता फिर भी मुगलसराय का चार्ज
  • सदर के कार्यकाल में हो चुका है हिन्दू मुस्लिम



Chandauli news : जिले की बेपटरी कानून व्यवस्था पर एडीजी के चोट के बाद पुलिस अधीक्षक ने मुगलसराय के इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को लाईन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर अभी हाल फिलहाल में डायल 112 से हटाए गए राजेश सिंह को चार्ज दिया गया है। जबकि जिस स्थान पर जुआ हो रहा था वह स्थान जलीलपुर चौकी के निकट है। लेकिन चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला पर कार्यवाही नाम पर उन्हें चकिया भेजा गया है। जो चर्चा का विषय बन गया है।
पिछले दिनों एडीजी पीयूष मोर्डिया की टीम ने मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव के नाथुपुर-बखरा के जुआ अड्डा पर पहुंच गयी। यहां पहुंचने के बाद टीम ने 14 लोंगो को हिरासत में लिया था। इन सभी के पास से 1 लाख 17 हजार रुपये नकद व 52 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। जुआ अड्डा पर एडीजी टीम के कार्यवाही से स्थानीय एजेंसियों के नाकामी का भंडाफोड़ हुआ है। सूत्रों की माने तो मंगलवार को एडीजी पीयूष मोर्डिया ने पुलिस अधीक्षक को तलब किये थे। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही करते हुए इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को लाईन हाजिर कर दिए।
विवादों से गहरा नाता फिर भी मुगलराय का कमान : मुगलसराय का कमान राजेश सिंह को दिया गया है. इनका विवादो से गहरा नाता रहा है। कोतवाली के नेगुरा में हिन्दू लड़की के साथ गैर हिन्दू लड़कों ने शिव मंदिर जाते समय छेड़खानी कर दिया था। जिसकी शिकायत हिन्दू पक्ष द्वारा करने के बाद पुलिस गंभीरता नहीं दिखायी। बल्कि पैसा लेकर आरोपियों को छोड़ दी थी। इसके बाद गांव में हिन्दू मुस्लिम संप्रदाय हो गया था। उक्त मामले में भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायकों व हिन्दू संगठन के साथ- साथ प्रभारी मंत्री तक को मौके पर आना पड़ा था। इसके अलावा प्रधान संघ से बदसलुकी आदि मामले में प्रधान संघ ने कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया था। जहाँ इसके बाद पुलिस अधीक्षक को लाईन हाजिर करना पड़ा था। अब रखा बार मिनी महानगर जहाँ विधायक का निवास सहित, मुगलसराय का अतिक्रमण जैसे कई गंभीर मामलों से सामना होगा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page