- नकली नोट छापने वाले पिता पुत्र सहित तीन अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Chandauli news : शराब तस्करी, तेल तस्करी के बाद जिले में जाली नोट छपाई का कार्य भी शुरू हो गया। जिसका खुलासा अलीनगर पुलिस ने किया है। इन सभी के पास से पुलिस ने 47 हजार 700 जाली नोट बरामद करते हुए तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इसमें दो अभियुक्त बाल अपचारी है। इन सभी के पास से प्रिंटर लैपटॉप, जाली नोट के पेपर सीट आदि बरामद हुए है।

मंगलवार को पत्र प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए सीओ डीडीयू नगर ने बताया की अलीनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी की जिले में जाली नोट का प्रचलन है। जिसकी छपाई जिले में होती है। अलीनगर पुलिस आलमपुर अंडर पास के समीप वाहन जांच कर रही थी। उसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली की मानसनगर गेट के समीप एक मकान के उपरी मंजिल पर नोट छपाई का कार्य चल रहा है। जिसके बाद अलीनगर पुलिस व स्वाट की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी किया। जहाँ से 42500 अर्ध निर्मित जाली नोट व 5500 रुपया फेक करेंसी बरामद हुआ। इस सभी के पास से करेंसी के सीट, प्रिंटर, व्हाटर मार्कसीट आदि बरामद हुआ।

इन सभी आरोपियों से ज़ब पुलिस पूछताछ किया तब पता चला की नोट छापने का कला यह सब यूट्यूब से सीखे है। पकड़े गए अभियुक्तो में उधम सिंह यादव महेवा अमिलायी थाना बलुआ व दो बाल अपचारी जिसमे एक इसका पुत्र व दूसरा बुलंद शहर का है। फर्जी नोटों की छपाई करने वाले गैंग को पकड़ने में अलीनगर इंस्पेक्टर अनिल कुमार पाण्डेय व स्वाट प्रभारी मय हमराह उपस्थित रहे।