कामर्सियल कार्य में घरेलू सिलेंडर का हो रहा उपयोग, आग से निपटने की नहीं कोई व्यवस्था
बिना मानक के फायर ब्रिगेड से मिला गयी एनओसी

Chandauli news : जिले के मिनी महानगर में एक बड़ा हादसा होने से उस समय बच गया ज़ब बिना मानक के मुगलसराय स्टेशन के ठीक सामने रसकुंज मिष्ठान के कारखाना में आग लग गयी। आग की लपटे सब कुछ जलाकर खाक करने को इस कदर बेताब थी की खिड़की के रास्ते बाहर निकल दूसरे के घरों को भी अपने आगोश में लेने के लिए लपटे निकल रही थी। आग की भयावह स्थिति देख आस पास के लोग अपने घरों को आनन फानन में खाली करने लगे। हलांकि बिना मानक के एस कारखाने पर काजू की कतरी और खीर कदम के साथ ही नोटों के वजन पर फायर की एनओसी देने वाले फायर विभाग के कुछ कर्मचारी जो आग एस तरह की घटनाओं पर काबू पाने के मर्मज्ञ है घटना स्थल पर पहुंच आए पास के लोंगो के सहयोग से आग पर काबू पाये। तब जाकर लोंगो ने राहत की सांस ली।
रसकुंज मिस्ठान के ऊपरी मंजिल पर कारखाना। सोमवार के तड़के सुबह तीसरे मंजिल के खिड़कियों से आग की लपटे बाहर निकलने लगी। दुकान से सामने टेम्पो लगाकर सवारी भर रहे चालकों ने आग की लपट देख शोर मचाना शुरू कर दिए। रसकुंज के कारखाने में आग लगने की जानकारी के बाद आस पास के दुकानदार घरों से बाहर आ गए। इसने सभी का कहना था की यहां बिना मानक के घरेलू सिलेंडर का उपयोग होता है। इन सभी को लगा की कहीं आग के कारण सिलेंडर फट गया तो सब मलबा में तब्दील हो जायेगा। दुकानदार ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके और पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।