Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

अलीनगर में न रुक रहा अपराध और ना ही अवैध कार्य, चार – चार इंस्पेक्टर फिर भी व्यवस्था फेल

  • तहसीलदार ने पकड़ी नीबूपुर में अवैध खनन करते हुए जेसीबी व ट्रेक्टर, सीज


Chandauli news : अपराध पर लगाम लगाने में फिलहाल चार चार इंस्पेक्टर वाला थाना अलीनगर  पूरी तरह से फेल हो गया है। कब किसके साथ हत्या व लूट जैसे वारदात इस क्षेत्र में हो जाय यह कहा नहीं जा सकता। इसके पीछे का कारण यहाँ ट्रांसफर पोस्टिंग के मानक को भी ध्यान मे नहीं रखा गया है। जूनियर को प्रभारी व सीनियर को सेकेंड ऑफिसर बना दिया गया। जिसके वजह से  फिलहाल थाने में खींचतान चरम पर है।

अपराध की घटना लगातार बढ़ रही है। दो माह में आधा दर्जन से अधिक मामले घटित हो गए। जिसमें 20 अप्रैल को रेवसा गांव में कव्वाली कार्यक्रम में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती ने एक परिवार पर फायरिंग किया था।क्रिकेट मैच के दौरान खजूर गांव में 18 मई को फायरिंग हो गयी।28 में को मनोहरपुर में ज्वेलरी शॉप मालिक को बदमाशों ने गोली मार दी।

शनिवार को दिन में ही साईकिल से जा रहे मनोज को पटपरा के समीप गोली मारकर मौत के घाट उतार दिए। इन सभी मामलों का खुलासा नहीं हो सका। यह बात अलग है कि पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने यहां के एक दरोगा को निलंबित करे हुए यह संदेश दिए कि लापरवाही करने वालों बख्शा नहीं जायेगा। फिर भी लापरवाही ज्यों कि त्यों बनी हुयी है।

इसके पीछे विभागीय जानकारों का कहना है कि अलीनगर में प्रभार घनश्याम शुक्ला को दिया गया है। जबकि निरीक्षक अपराध के रूप में वहीं शरद गुप्ता को तैनात किया गया है। जो कि प्रभारी से सीनियर है। यही नहीं धानापुर में शरद गुप्ता प्रभारी रहे एयर घनश्याम शुक्ला उसी थाने में निरीक्षक अपराध रहे। इसके अलावा दयाराम गौतम भी तीन तीन थाने का प्रभार देख चुके है। जिन्हे यहां अपराध निरीक्षक बनाया गया है। जबकि वर्तमान थाना प्रभारी का यह पहला चार्ज है। अब थाना प्रभारी के रूप में जो थाने के घोषित जजिया कर के अलावा अपना साम्राज्य चलाने जो भौकाल रहा है यहां औधे मुँह गिर गया है। ऐसे में मनमुटाव व हीं भावना के शिकार हो गए है। अब अंदरखाने में ही तीन स्टार वालों में शीतयुद्ध चल रहा है तो यहां के अन्य हल्का प्रभारी भी बे अंदाज है। जिसका परिणाम है कि अपराध में जहाँ इजाफा हुआ है वहीं अवैध कारोबार फिर से जोर पकड़ लिया है। तेल कटिंग से लेकर गांजा बिक्री व अवैध खनन जोर पकड़ लिया है। लगातार राजस्व कि टीम जेसीबी व ट्रेक्टर सीज कर रही है। शनिवार कि रात्रि में तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव अपने आवास से खनन कि सूचना पर निकले। जो नीबूपुर में पहुंच गए। जहां उन्होंने एक जेसीबी व ओ ट्रेक्टर को मिट्टी कि ढूलाई में पकड़ लिया। जिसे सीज करने के लिए पुलिस को सुपुर्द कर दिए।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page