Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

होली के नाम पर अराजकता, दरोगा को घेर कर पीटा फूटा सिर, टूटा हाथ

कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती, आरोपी फरार

Chandauli news : अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस के इकबाल को मानबढ़ो ने खुली चुनौती देते हुए जमकर अराजकता किया। जिसका विरोध करने पर ड्यूटी में तैनात दरोगा को घेर कर पीट दिए। जिसके कारण दरोगा का सिर फट गया हाथ टूट गया। जानकारी के बाद दो थाने के फ़ोर्स पहुंच गयी लेकिन अराजक पुलिस के हाथ नहीं आये। होली के पहले पीस कमेटी कि बैठक होती है। जिसमें डीजे से लेकर हुडदंग करने वालों को कानून के हदमें रहकर पर्व को मनाने कि सलाह दी जारी है। लेकिन इसके बाद भी अलीनगर थाना के डीजल कॉलोनी में बवाल हो गया। यह बवाल आपस ने नहीं बल्कि हुडदंगियों और प्रशासन के बीच हो गया।
बताया जा रहा है कि होलिका के समीप पटाखा और तेज आवाज में डीजे बज रहा था। होलिका दहन में लगी पुलिस टीम चक्रमण करते हुए वहाँ पहुंच गयी। दरोगा दिनेश सिंह वहां की स्थिति का फोटो लेते हुए उन सभी को धीमी आवाज़ में डीजे बजाने के लिए कहा। आरोप है कि कुछ युवकों ने इसका विरोध करते हुए अभद्रता शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतर आए। हमलावरों ने दरोगा को घेर बेरहमी से पिटाई कर दी। वर्दी भी फाड़ दी गई। सेंकेंड मोबाइल का चालक हेड कॉस्टेबल अनिल यादव के साथ भी हाथापाई हुयी जिसमें दीवान का हाथ फैक्चर हो गया। पुलिस कर्मियों के पीटने कि जानकारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अलीनगर और मुगलसराय कोतवाली की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायल दरोगा को लोको अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गयी। दरोगा के मोबाईल में लिए गए फोटो से आरोपियों कि पहचान पुलिस शुरू कर दी। जिसमें परशुरामपुर निवासी मुकेश चौहान,कमलेश, गौतम समेत अन्य की पहचान की गई है। इन सभी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन वे फरार हो गए।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page