Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

पूर्व के थाना प्रभारियों का कारखास करा रहा गौ वंश पास, पकड़े जाने पर भेजा जेल

06 मवेशी के साथ दो तस्कर एक पासर को कंदवा एसओ ने पकड़ा



Chandauli news: एक समय था ज़ब कंदवा जीटी रोड के चार थानो के बाद अपना स्थान रखता था। इस थाने पर सैयदाराजा मुगलसराय अलीनगर व सदर कोतवाली की तरह आधा दर्जन कारखास होते थे। इसमें कुछ जगह तो प्राइवेट कारखास रखे गए हैं यह व्यक्ति सरकारी कारखासों से ज्यादा वफादार होते हैं। आज भी सकलडीहा में यह प्रथा निर्विवाद गतिनसे जारी हैं। इसी तर्ज पर कंदवा के पूर्व प्रभारियों ने भी प्राइवेट कारखास पर भरोसा करते हुए वसूली का दारोमदार उसके कंधे पर दे दिए थे। अब बड़े साहब का हाथ होने के बाद तो बेंअंदाज हो गया। साहब के करतूत का पर्दाफाश हो गया। स्थिति यह हो गयी की बड़े साहब सहित 11 लोंगो को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सस्पेंड कर दिया था। अब साहब के जाने के बाद सरकारी कारखास पूरी तरहबसे हावी हो गए। जिसका असर हुआ कि यह प्राइवेट कारखास गौ तस्करों के साथ लोकेशन देने का कार्य करने लगा।
मंगलवार को थाना प्रभारी प्रियंका सिंह माय हमराह तलाशपुर मोड़ पर रात्रि गस्त पर थी. उसी दौरान गौ वंश का एक पीकप पुलिस के वाहन को देखकर पीछे भागने के लिए मुड़ा तब तक पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। इसमें पुलिस को तीन तस्कर भी मिल गए। उन तस्करों को पुलिस थाने ले आयी तो उसमें पूर्व के थाना प्रभारियों का कारखास मोदर पुत्र दीना ककरैत थाना कन्दवा का निकला। इसके अलावा इन्दल सरोज पुत्र चन्दर निवासी ग्राम सारवा थाना सरायलखंसी, मऊ. शैलेन्द्र कुमार पुत्र प्रेम चन्द्र परसपुरा थाना सरायलखंसी के साथ साथ पीकप के 06 गौवंश पकड़ गए। जिसमें से दो गौवंश क्रूरता पूर्वक ले जाने के कारण मृत हो गयी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page