भाई के साथ शीतला मंदिर दर्शन करने आयी बहनों को प्रेमी युगल समझ कर दी जलील
परिजनों के सफाई पर भी दे रही थी नसीहत

News desk : मिशन शक्ति के नाम पर भाई बहन को जलील करने के मामले में मऊ की महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह पर पुलिस अधीक्षक ने हंटर चला दिया। सोमवार को उन्हें थाना प्रभारी के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिए। अब उनके जगह नया प्रभारी भेजा गया है।
सोमवार को मऊ के शीतला मंदिर में एक भाई के साथ दो बहन दर्शन करने आयी थी। दर्शन के बाद वह सब पार्क में कुछ देर बैठ गयी। इसी बीच महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह लव लशकर के साथ पहुंची। जहाँ पहले छोटी बहन से उसका नाम पूछी। उसके साथ भाई का परिचय पूछी। छोटी बहन ने अपना नाम बताते हुए लडके को अपना भाई और उसका नाम भी बताया। लेकिन महिला थाना प्रभारी उनके बात से संतुस्ट नहीं हुयी। दोनो से उनके घर का नंबर लेकर फोन से बात की। परिजनों ने बताया की तीनो बच्चे भाई बहन हैं। इसके बाद भी अभिभावकों पर गार्जियन के साथ भेजने का नसीहत दे रही थी। महिला थाना प्रभारी के वस करतूत का वीडियो वायरल हो गया। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी से हटाकर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया।