Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊ

बलुआ पुलिस ने अवैध असलहा निर्माण का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

अवैध अर्ध निर्मित तीन असलहा व औजार बरामद



Chandauli news: बिहार कि तर्ज पर बलुआ में अवैध असलहा बनाने वाले एक तस्कर को पुलिस ने तीन अवैध अर्ध निर्मित असलहा के साथ गिरफ्तार किया है। यह ब्यक्ति पिछले कई वर्षो से इस तरह का अवैध असलहा निर्माण करता था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रविवार को बलुआ पुलिस गस्त कर रही थी. उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दिया कि अवैध निर्माण के लिए भट्टी जली है। जिसके आधार पर बलुआ पुलिस ने नदेसर में छापेमारी किया। जहाँ से एक तमंचा 12 बोर, एक तमंचा 312 बोर, एक तमंचा 315 बोर (अर्ध निर्मित) के अलावा 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 12 बोर के साथ साथ रिपीट, कटर आदि उपकरण मिला। अवैध असलहा बना रहे ब्यक्ति संजय शर्मा उर्फ संजू पुत्र राम लक्षण शर्मा उर्फ लच्छू को थाने लाकर ज़ब पूछताछ किया गया तब
उसने बताया कि अवैध असलहों की काफी मांग है। यही मेरा पेशा व रोजी रोटी का साधन है। एक असलहा का तीन से चार हजार मिल जाता है। इसमें कुल चार लोग है। तीन लोग बनाये गये असलहे को ऑर्डर जहाँ से रहता है वहाँ पहुँचाने का काम करते है। इसके पहले भी निर्माण करने वाला ब्यक्ति 2019 व 2025 में जेल जा चुका है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page