मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी भी दौड़े

Chandauli news : सरदार बल्लभ भाई पटेल कि जयंती पर उनके दिए गये ज्ञान “एकता” के लिए दौड़ को सार्थक करते हुए शुक्रवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम हुआ। जिसमें पुलिस विभाग के उच्चपदस्थ अधिकारियों ने भी रन फॉर यूनिटी के दौड़ लगाया।

रन फॉर यूनिटी के लिए जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसका शुभारम्भ राज्य सभा सदस्य दर्शना सिंह ने हरि झंडी दिखाकर किया। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ साथ चकिया विधायक कैलाश आचार्य, सैयदराजा विधायल सुशील सिंह के साथ साथ राणा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट से विकास भवन तक दौड़ लगाया।
उधर पुलिस कि तरफ से भी रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ का कार्यक्रम रखा गया था। जिसका शुभारम्भ करने के लिए एडीजी पीयूष मोर्डिंया, डीआईजी वैभव कृष्णा चकिया तिराहे पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष पुलिस कार्यक्रम को विस्तृत रुप देने के लिए विभाग के साथ साथ स्कूली बच्चों को आमंत्रित किये थी। बच्चे एकता व एकजुटता का संदेश देने के लिए गुब्बारे एडीजी को पकड़ाए। जहाँ कार्यक्रम का शुभारम्भ जहाँ दोनों अधीकारियों ने बच्चों के हाथ गुब्बारा उड़वाकर किया। इसके साथ साथ इन सभी ने अलीनगर तिराहा से थाने तक दौड़ भी लगाये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चद्रशेखर, कृष्णमुरारी शर्मा, स्नेहा तिवारी, अनिल पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।