छात्रा का आरोप महिला शिक्षक ने मामला बाहर न जाने का बनाने लगी दबाव
Chandauli news : अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारिडीह स्थित नेशनल हाइवे पर खुले गुरुकुलम विद्यालय में नाबालिक छात्रा से संगीत के अध्यापक ने छेड़खानी किया। स्कूली छात्रा कि अन्य साथियों ने अध्यापक कि हरकत शिकायत पीड़िता के साथ मिलकर ज़ब प्रधानाध्यापक से करने पहुंची तो प्रधाध्यापक ने स्कूल का रेम्पो ख़राब न होने कि बात करते हुए मामला दबा दिया। इसके बाद घर पहुंची बच्ची ने परिजनों से शिकायत किया। परिजनों थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक व प्रधाध्यापक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
अलीनगर थाना के द गुरुकुलम में पढ़ने वाली एक नाबालिक पीड़ित छात्रा ने बताया कि म्यूजिक टीचर धीरज पाठक ने उनके साथ क्लास के दौरान छेड़छाड़ शुरू कर दिया। तभी विद्यालय की अन्य छात्राओं ने उसे देख लिया। जिसके बाद पीड़िता एवं अन्य छात्रों ने विद्यालय की महिला शिक्षक प्रियंका मुखर्जी से शिकायत करने गयी तो प्रियंका ने भी विद्यालय कि छवि व परीक्षा में अच्छा स्थान देने का लालच देते हुए मामले को दबाने का दबाव बनाने लगी। इसके बाद बच्ची घर पहुंचकर परिजनो से अपबीती सुनाई। विद्यालय में हुए एस तरह के ब्यवहार के बाद परिजनों अलीनगर थाना पहुंचकर आरोपी शिक्षक शिक्षक धीरज पाठक और प्रियंका के खिलाफ शिकायत किया। जिसके बाद थाने में दोनों के खिलाफ BNS की धारा 74, 351 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया परिजनों की तहरीर पर छेड़छाड़ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.