पीआरबी पुलिस को पीटने वालों पर पांच दिन बाद भी कार्यवाही नही

ट्रैक्टर के धक्के से मौत के बाद ग्रामीणों ने डायल 112 के पुलिसकर्मियों की कर दी थी पिटाई
Chandauli news: चकिया थाना के मंगरौर गांव के समीप पिछले शुक्रवार को ग्रामीणों ने पीआरबी के पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। पुलिस कर्मियों की पिट भी दिए थे। इसकी जानकारी के बाद चकिया एसओ व सीओ सहित भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई। किसी तरह से बीच बचाव के बाद मामला शान्त हो पाया था। उधर पुलिस अब ऐसे लोंगो के शिनाख्त में जुट गई है। हालांकि 05 दिन बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नही हो पाई।

पिछले शुक्रवार को मिट्टी खुदाई में लगी ट्रैक्टर ने टेम्पो में धक्का मार दिया। जिसके कारण कृष्णकुमार (14) पुत्र रमाशंकर घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिए जिलाचिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
दूसरी तरफ दुर्घटना की जानकारी होने पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिए। ड्राइवर को डायल 112 पर जानकारी देते हुए पकड़वा दिया। इसी दौरान कृष्ण कुमार के मृत्यु की जानकारी हुई। तब तक गुस्साए ग्रमीण सडक जमा करने लगे। इतने में ड्राइवर पुलिस की चंगुल से भाग गया। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तब उन सभी ने डायल 112 के पुलिसकर्मियों की धुलाई कर दिए।
पुलिस कर्मियों के पिटे जाने की जानकारी के बाद पहुंची चकिया एसओ सीओ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह भीड़ को नियंत्रित करते हुए शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिये भेजवाया गया।
0007 ग्रुप मेम्बर को पुलिस कर रही तलाश
पुलिस के पिटे जाने के बाद कार्यवाही में पुलिस जुट गई है। इसमें परिवार के अलाव बाहरी अराजक तत्वों ने घटना के दिन तनाव पैदा किया। सूत्रों की माने तो इसमें लगभग 25 लोंगो को पुलिस चिह्नित कर ली है। जिनके उपर कार्यवाही तय है। सूत्रों की माने तो पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले है। जिसमें 0007 नाम से बने ग्रुप के रिकॉर्ड को खंगाल रही है।
क्या कहते है अधिकारी: इस सम्बंध में सीओ चकिया आशुतोष का कहना है कि दुर्घटना के दिन मृतक के परिजनों के अपेक्षा कुछ ग्रामीणों ने इस तरह का तनावपूर्ण कार्य किये है। इन लोंगो पर कार्यवाही तय है।