Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

एडीजी के आदेश को ठेंगा, खुलेआम ट्रेन से हो रही शराब की तस्करी

कुछमन, सकलडीहा तुलसीआश्रम व धीना से ट्रेनों मे चढ़ा रहे शराब

विभूति एक्सप्रेस के अटेंडेंट कम्पाटमेन्ट से आरपीएफ ने पकड़ा भारी मात्रा में शराब




Chandauli news : रेल से शराब की तस्करी होने का मामला संज्ञान में आया तो सीधे थाना प्रभारी सस्पेंड होंगे यह आदेश एडीजी पीयूष मोर्डिया ने स्पष्ट रूप से दिया है। उनके आदेश का पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने अलीनगर, सकलडीहा, सैदराजा व धीना थाने का नकेल कसे थे। लेकिन तस्करों के साथ पुलिस की साहनुभूति अपने उच्चाधिकारियों के आदेश को ठेंगे पर रखते है। जिसका परिणाम है कि आज भी शराब कि तस्करी का खेल पुरे जोर शोर से चल रहा है।


धीना स्टेशन पर जिस ट्रेन का ठहराव नहीं है उसे भी तस्करों ने रोक कर शराब चढ़ा दिया इसमें वातानुकुलित कम्पाटमेंट के अटेंडेंट से मिलकर शराब को सुरक्षित रख दिए। जिसका खुलासा दिलदार नगर की आरपीएफ टीम ने विभूति एक्सप्रेस से शराब बरामद करते हुए किया। शनिवार को आरपीएफ के हाथ तो शराब लग गयी जबकि पेसेंजर ट्रेनों से यह तस्करी लगातार चल रहा है। शराब तस्कर पटना रूट से रात्रि के 8:30 बजे धीना, तुलसी आश्रम, सकलडीहा व कुछमन स्टेशन पर उतरते है। इसके बाद दुकानदारों से मिलकर 11 बजे के बाद शराब खरीदकर सुबह के 5:20 वाली पैसेंजर से लेकर निकल जाते है। इसी शराब तस्करी में पिछले दिनों सैदराजा के काजीपुर शराब की दुकान के पास तस्करों ने पीटकर एक युवक की हत्या कर दिया। इसके बाद भी यहां से तस्करी का खेल अभी बदस्तूर जारी है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page