शादी से पूर्व प्रेमी के साथ हो चुकी है फरार, 10 दिन बाद मुंबई से पुलिस बरामद कर परिजनों को सौपी थी

Chandauli news : शादी के 10वे दिन बाद ही घर में उबन होने कि शिकायत करते हुए पति के साथ मुगलसराय जाकर मार्केट करने व चाट खाने कि इच्छा ब्यक्त करने वाली नवेली दुल्हन पति के चाट का पैसा देने भर में गायब हो गयी। पति खोज बिन के बाद ज़ब फोन लगाया तो फोन बंद मिला। अब इसकी शिकायत थाने में किया। पुलिस भी अनोखे मामले में दिलचस्पी दिखा रही है।

मुगलसराय कोतवाली में सैदपुरा गांव निवासी पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि चार जून को उसकी शादी मवई खुर्द गांव में सोनम के साथ हुआ। शादी के एक सप्ताह तक वह राश्तेदारों से घिरी रही। लेकिन धीरे धीरे घर खाली हो गया। ऐसे में उसने मन लगने कि बात कहने लगी। पत्नी के कहने पर वह उसे चाट खिलाने व बाजार घूमाने के लिए मुगलसराय ले आया। जहाँ कुछ सामान भी उसने खरीदी। इसके अब्दुल वह चाट खाने के लिए एक दुकान पर रुके। दोनों पति पत्नी ने चाट खाया। जिसका पैसा देने में ब्यस्त हुआ उतने देर में सोनम गायब हो गयी। आस पास के दुकानों मुने यह सोच कर खोजबीन शुरू किया कि शायद कुछ और सामान लेने के लिए गयी हो। लेकिन चार से पांच घंटे बाद भी वापस नहीं आयी।
इसकी शिकायत सोनम के घर वालों को भी दिया गया। जहाँ से पता चला कि शादी के पूर्व भी यह अपने प्रेमी के साथ भाग गयी थी। जिसे पुलिस कि ममद से खोजा गया था।