
चोरी व खोए हुए 125 एंड्रॉयड फोन को सर्विलांस ने ढूंढा
Chandauli news: शुक्रवार के दिन अमेरिका के साथ साथ जनपद के 125 घरों में जिले की सर्विलांस टीम ने धनतेरस का तोहफा दिया। यह तोहफा मोबाइल फोन के रूप में एसपी ने पुलिस लाइन में अपने हाथों से दिया।

मोबाइल खोने पर जिन लोंगो ने पुलिसअधीक्षक, थाना व सर्विलांस के यहाँ शिकायत किया था। उन सभी लोंगो के शिकायती पत्र पर सर्विलांस की टीम ने खोजबीन शुरू किया। जिसमें 125 पीड़ितों के खोए मोबाइल को खोजने में सफल रही। जिसके बाद पुलिस ने उन सभी लोंगो को शुक्रवार के दिन लाइन सभागार में बुलाया गया। धनतेरस के पूर्व संध्या पर एकाएक खोए मोबाइल के मिलने की जानकारी के बाद दिवाली जगमग हो गया।
पुलिस लाइन में उन सभी 125 लोंगो को उनका मोबाइल सौंप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मोबाइल फोन खोने पर पीड़ित को कहीं भी जाने की जरूरत नही है। बल्कि इसके लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है। जो सर्विलांस के माध्यम से ही खोजने का कार्य किया जाता है। इस दौरान सर्विलांस नोडल प्रभारी सीओ चकिया अशुतोष, सीओ लाइन रघुराज उपस्थित रहे।
अमेरिका का मोबाइल बना चर्चा
सर्विलांस की टीम ने 125 मोबाइल फोन को खोजने में सफलता प्राप्त की इसमें एक ऐसे भी पीड़ित थे। जिनका नाम अमेरिका था। वह सदर कोतवाली का रहने वाला है।