छठ पर्व पर नाव कि ब्यवस्था के लिए चंदे को लेकर हुआ विवाद

Chandauli news: धानापुर थाना के मिर्जापुर- शहीदगांव में छठ पर्व पर नाव चलाने के लिए धन जुटाने को लेकर चंदा इकठ्ठा हो रहा था। जिसको लेकर आपस में विवाद हो गया। स्थिति यह हो गयी कि दोनों तरफ से लाठी डंडा निकल गया। लठ्ठ बाजों के बीच में प्रधान भी फंस गये। जिसकि चपेट में आने से गंभीरत चोट आयी। मामला तनावपूर्ण हो गया। सूत्रों कि माने तो हवाई फायरिंग करने के बाद एक पक्ष के लोग तीतर बितर हुए। लेकिन फायरिंग से पुलिस इंकार करते हुए मारपीट को स्वीकार कर रही है। दोनों तरफ से शिकायती पत्र लेकर मुकदमा भी दर्ज कर ली है। घायलों का ईलाज कुछ का जिलाध्यक्ष चिकित्सालय तो कुछ वाराणसी में रेफर है।

मिर्जापुर गांव में स्थित ब्रह्म बाबा तालाब पर छठ पर्व को देखते हुए ग्रामीण साफ सफाई कर रहे थे। एस दौरान गहराई अधिक होने के कारण नाव कि व्यवस्था का प्रस्ताव हो गया। जिसके बाद लोग चंदा इकठ्ठा करने लगे। जिसमें दूसरे पक्ष द्वारा पैसा देने से इनकार करने पर विवाद हुआ। जबकि दूसरे पक्ष की महिला नीलू सिंह ने यह आरोप लगाया कि हर वर्ष की भांति इस बार छठ को लेकर घाटों पर बेदी बनाई जा रही थी जिसे प्रधान पक्ष के लोगों ने रोक दिया और मारपीट की। बहरहाल दोनों पक्ष में जमकर लात-घूंसे और लाठियां चली। जिसमें प्रधान राजेश सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह व दूसरे पक्ष से अरुण सिंह व मयंक सिंह घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाना पहुंचने में प्राथमिक की दर्ज कराई है। हालांकि मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है