05 दिन से बबुरी थाने का पीड़ित लगा रहे चक्कर नहीं हो रही सुनवाई, एसपी दरबार पीड़ित मां

Chandauli news: बबुरी पुलिस के लापरवाही का आलम यह है की पांच दिन से बच्चे के गायब होने की सूचना दर्ज कराने के लिए पीड़िता मां थाने का चक्कर लगा रही है। लेकिन यहां के थाना प्रभारी के कान पर जूँ नहीं रेंगा। स्थिति यह हो गयी की महिला को पुलिस अधीक्षक के यहां गुहार लगाना पड़ गया।

शुक्रवार को सिकंदरपुर की बिन्दू पाण्डेय पुत्री सुमन पाण्डेय एसपी दरबार पहुंची। जहाँ उसने शिकायत किया की उसका भाई 25 जनवरी को सुबह करीब 8 बजे नदी पर शौच के लिए गया था। जहाँ पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही विपक्षीगण बबुआ पाण्डेय व शुकुल पाण्डेय पुत्रगण मुराहू पाण्डेय, मुराहू पाण्डेय पुत्र स्व० रामजी पाण्डेय, सुरेन्द्र चौहान पुत्र लक्ष्मण चौहान, बाघे चौहान पुत्र स्व० सूरजबली चौहान, जीत लाल चौहान पुत्र केशा चौहान ने गोल बनाकर प्रार्थी के भाई रिंकू पाण्डेय के साथ मारपीट किये।

जिसकी जानकारी होने पर प्रार्थिनी नदी पर गयी तो प्रार्थी के भाई का मोटर साइकिल था किन्तु वह नही दिख रहा था। तब प्रार्थिनी ने उपरोक्त लोगो से अपने भाई के बारे में पूछा तो वे लोग प्रार्थिनी को भी मां बहन की भद्दी-भद्दी गाली और जान से मारने की धमकी देते हुये मारे पीटे और कहे कि तुम्हारा भाई गुण्डा है उसकी गुण्डई ढील हो जायेगी। प्रार्थिनी घर आकर अपने परिवार के सदस्यों को बताई और हल्का थाना बबुरी जाकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र देने के तीन दिन बाद भी न तो प्रार्थिनी की रिपोर्ट दर्ज की गयी और न ही प्रार्थिनी के भाई के तलाश में थाना बबुरी द्वारा कोई कार्यवाही की जा रही है।