Uncategorized

सैदराजा में मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज तो बीच रोड छोड़ दिए मूर्ति

पुलिस के व्यवस्था में दिखी खामी, पहले से नहीं तय करायी विसर्जन का मार्ग

अचानक जुलुस का रास्ता रोके जाने से बढा दबाव, पहुंच गए पूर्व विधायक सीओ और पूर्व विधायक में अमर्यादित बहसबाजी




Chandauli news: सरस्वती पूजा से पूर्व पीस कमेटी की कागजी बैठक विसर्जन में हवा हवाई साबित हो गयी। मूर्ति विसर्जन को लेकर पहले से पुलिस रास्ता तय नहीं की थी। अचानक से विसर्जन के जुलुस को रोके जाने से नगर जाम से कराह उठा। समय सात बजे से लेकर रात्रि के 12 बजे तक जुलुस का पहिया तक नहीं हिल पाया। वहीं हाईकोर्ट के दिशा निर्देश का जमकर उलंघन हुआ। डीजे पर प्रतिबंध होने के बाद भी कुछ ऐसे डीजे आये थे जिसकी आवाजी ने भूकंप का अहसास करा दिया। लेकिन इसके बाद भी यह सुबह के चार बजे तक बजता रहा। अचानक रास्ता रोके जाने की जानकारी होते ही पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू मौके पर पहुंच गए। विधायक के पहुंचते ही बच्चों का उत्साह एक बार फिर से सातवें आसमान पर पहुंच गया। स्थिति यह हो गयी की पूर्व विधायक व सीओ में अमर्यादित बहस बाजी हुयी।

सीओ के विधायक को दंगाई कहने पर भड़के मनोज ने भी कहा की दंगा कराना होता तो अभी दस हजार लडके इकट्ठा करूंगा जेल जाने से नहीं डरता। 16 मुकदमें हो गए है 17 वां मुकदमा हो जायेगा। सीओ व विधायक की बहस हो ही रही था। इसी बीच पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद तो तनाव और बढ़ गया। जुलुस लेकर जा रहे लोंगो ने बीच रास्ते मे ही मूर्ति के वाहन को खड़ा कर घर चले गए। जिसके बाद पुलिस के हाथ पाँव फूलने लगे। बाद में स्थानीय लोंगो के सहयोग से किसी तरह सुबह के चार बजे के आस पास विसर्जन हो पाया।


मूर्ति विसर्जन से पूर्व नगर भ्रमण का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था। कमेटी ने इसके लिए बकायदा पहले से पुलिस को जानकारी दी थी। इसके तहत पुलिस की ड्यूटी भी लगी थी। लेकिन जुलुस में इस बार कमेटी के लोंगो ने जरूरत से ज्यादा ही बड़े बड़े डीजे का उपयोग करने लगे। जिसमें अयोध्या व सीतापुर का डीजे मंगाया गया था। इन सभी के साउंड की आवाज इतना अधिक थी सैदराजा की धरती मे कंपन हो रहा था। वहीं वाहन बड़ा होने के कारण माल गोदाम रोड पर जाने वाले जुलुस को अचानक से रोक दिया गया। उस रोड पर सीओ ने अपनी गाड़ी खड़ा करा दिया। अचानक से रास्ता रोके जाने के बाद जुलुस आगे बढ़ने से वहीं रुक गयी। कमेटी माल गोदाम रोड जाने की जिद कर रही थी पुलिस जाने से रोक रही थी। इसकी जानकारी होने के बाद पूर्व विधायक मनोज डब्लू पहुंच गए इसके बाद उन्होंने तय कार्यक्रम के अनुरूप रास्ता खोलने के लिए कहा। पुलिस मना कर रही थी। इसी बीच जुलुस के बच्चों ने सीओ का वाहन धक्का देकर साइड लगा दिए। इसपर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। जिससे ट्रैक्टर का डीसीएम का ड्राइवर चोटिल हो गए। कुछ लकड़ो को भी चोट लगी। इससे नाराज होकर बीच में ही वाहन खड़ा कर यह सब वहाँ से चले गए। विधायक और सीओ में बहस बाजी और तेज हो गयी। हलांकि स्थानीय लोंगो के मदद से सुबह के चार बजे मूर्ति का विसर्जन कराया गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page