Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

कंदवा में मारपीट करने वालों पर हत्या के प्रयास में दर्ज हुआ मुकदमा, 14 को भेजा जेल

  • एसपी से कहा मारपीट में अब नहीं दर्ज होगी हल्की धारा में मुकदमा



Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कंदवा के तेल्हारा गांव में हुयी मारपीट व फायरिंग की घटना पर कड़ी कार्यवाही कराते हुए एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा की अब मारपीट की गुंडई करने वालों पर अब हल्की धारा में मुकदमा दर्ज नहीं होगा। बल्कि हत्या के प्रयास जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होगा जेल भेजा जायेगा। इसमें लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी भी इस तरह के मामले में लापरवाही बरते तो उनपर भी कार्यवाही होगी।
रविवार को तेल्हारा गांव में बच्चों के पुरानी रंजिश में दो पक्ष में मारपीट हो गयी। इसमें एक पक्ष ने लाठी डंडा के अलावा एक नाली बंदूक से फायर झोंक दिया था। जिसके छर्रे से पांच लोग जख्मी हो गए थे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक ने तीन थाने की फ़ोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगा दिए। इसके बाद ऐसे मनबढ़ो के खिलाफ सख्ती करने का निर्देश दिए। जिसमें पीड़ित पक्ष से पुलिस ने तहरीर लेकर 18 लोंगो के खिलाफ धारा 109(1),118,115(2),352,351(2),191(2),191(3),190 बीएनएस व धारा-25/27/30 आर्म्स एक्ट मे मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद इन सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दबीश देने के लिए लगा दिए।


सोमवार को पुलिस लगभग दो दर्जन से अधिक लाठी डंडा, चैन, गुप्ती के साथ साथ फायरिंग वाला बंदूक भी जब्त करते हुए 14 को हिरासत में ले लिया। घटना में इन सभी के शामिल होने पर गिरफ्तारी दिखायी गयी। जिसमें सुभाष पुत्र सुदमा राम(45) अशोक पुत्र रामसूरत राम (35).शैलेश पुत्र स्व0 सुदामा (32 ),दिनेश उर्फ टड्डू पुत्र रामसूरत राम(30 ),सन्तलाल पुत्र रामसूरत राम ( 28),विमलेश पुत्र स्व0 रामसखी राम (28),रोशन पुत्र नरेन्द्र कुमार (27) नरेन्द्र (48), रजनीश कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार भारती (20), राहुल पुत्र नरेन्द्र कुमार (23), वीरेन्द्र पुत्र देवनाथ राम (50),मन्टू राम उर्फ मनीष पुत्र स्व0 रामसखी राम( 30), सुरेन्द्र उर्फ अन्नू पुत्र रणविजय (20), रामसूरत पुत्र स्व0 शोभनाथ (70) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page