संदूक में बंद होकर ससुराल पहुंचा प्रेमी, बक्सा खुलने पर ग्रामीणों ने पीटा

News desk : शादी के पहले प्रेम जाल में फंसी एक महिला शादी के बाद बिदा होने पर अपने प्रेमी को भी साथ ससुराल लेकर पहुंच गयी। जिसका खुलासा होने पर घरवालों ने जमकर कुटाई कर दिया।
मामला कुशीनगर का है। जहाँ शादी के बाद दुल्हन के मायके से आयी बॉक्स को खोला गया तो चौकाने वाला मामला सामबे आया। दुल्हन के संदूक से हीरा नहीं…बल्कि हीरो निकला। शादी के बाद दुल्हन ससुराल में सभी रस्मों में व्यस्त थी। नाते-रिश्तेदार धीरे-धीरे अपने घर की ओर जा रहे थे। 4 दिन बीत चुके थे। घर में अब नई दुल्हन के पायलों की खनक साफ सुनाई दे रही थी। बस अब दुल्हन का सामान व्यवस्थित करना था। बहू नहाने गई, इतने में सास को उसके संदूक में हलचल सुनाई दी। उसने घर वालों को बुलाया। संदूक खुला, तो तस्वीर में दिख रहा हीरो मिला। यह दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है, जो संदूक में पैक होकर आ गया था। इसके बाद पूरे गांव ने मिलकर हीरो का मेकअप किया। कायदे से पीटा। चेहरे में लाली लिपस्टिक की जगह काली लिपस्टिक लगाई गई। बाल मुड़वा कर गांव का भ्रमण कराये।