सदर कोतवाली के नाकामी पर क्राइम ब्रांच को दी गयी जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक ने दरिंदे को पकड़ने के लिए लगाया था तीन टीम
Chandauli news : होली के दिन घर पफासी के बेटी को घर मे बच्ची के देखभाल के बहाने मां बाप से पूछकर अपने घर ले गए आठ साल कि बच्ची का दरिंदे ने रेप के दिया। खून से लतपथ हालत में छोड़कर भाग गया। सुबह ज़ब अपने बेटी को लेने पड़ोसी के घर पिता गया तो उसकी दरिंदगी सामने आयी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से सम्पर्क किया लेकिन सम्पर्क नहीं हो पाया। इससे आक्रोशित लोंगो ने एनएच जाम कर दिया था।

कोतवाली पुलिस के नाकामी को देखते हुए उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक ने ने आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीम लगा दिया । टीम लगातार दबीश दे रही थी इसकी सुगबुगाहट दरिंदे कों लग गयी थी। मौका देखकर यह अपना सामान लेकर यह भागने के फिराक में था। सर्विलांस व क्रांइम ब्रांच को इसकी भनक लग गयी। लीलापुर से यह नवहीं के रास्ते बिहार जा रहा था। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर लिया। लेकिन यह पुलिस से घिरने के बाद भी भाग रहा था। पुलिस ने इसे रुकने के लिए कहा लेकिन यह रुका नहीं। पुलिस एनकाउंटर कि बात करते हुए उसे धमकाया लेकिन वह रुका नहीं इसके बाद पुलिस ने फायर झोंक दिया। गोली दरिंदे के बाएँ पैर में गोली मार दिया जिससे वह घटना स्थल पर गिर पड़ा। उसके बाद जाबाज पुलिस के लोग घायलवस्था में जिला चिकित्सालय ले जाकर इसका प्राथमिक उपचार भी कराया।
मुठभेड़ में घायल ब्यक्ति ही नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया था इस बात कि पुष्टि सीओ सदर राजेश राय ने किया।
निर्भया कांड के बाद भी बलात्कार की घटनाएं रुक नहीं रही हैं।यह बताता है कि कानून के राज का इकबाल रह नहीं गया है। यह लचर और भ्रष्ट पुलिस और न्याय व्यवस्था के कारण है।जातीय नेताओं के अनावश्यक हस्तक्षेप के कारण है।उपरोक्त घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।यह सराहनीय है।पर जांच रिपोर्ट और अदालत में दंड हेतु वकालत सही नहीं होगी तो इस मेहनत पर पानी फिर जाएगा।हर जाति की तरह सोनकर समाज के छुटभैय्ए नेता भी दबाव बनाएंगे ही।पुलिस,न्यायपालिका को दबाव और भ्रष्ट आचरण से बचना होगा।जनता के बिना दबाव के यह नहीं होगा