Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मूर्ति विसर्जन में हंगामा काटने वाले पूर्व विधायक सहित 04 नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

191(2), 192, 351(2), 270सहित आधा दर्जन से अधिक धारा में मुकदमा दर्ज



Chandauli news : सैदराजा में मूर्ति विसर्जन को लेकर सोमवार की रात्रि में पुलिस के साथ हुए झड़प में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, डीजे संचालक शुभम गुप्ता, आशीष व दीपक मूर्ति वाले सहित 60 अज्ञात के खिलाफ सैदराजा थाना में आधा दर्जन से अधिक धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस की कार्यवाही से पूजा कमेटी में हड़कंप मच गया।


सोमवार को मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस व आयोजकों में झड़प हो गया था। स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ गया था। मूर्ति विसर्जन में बिना अनुमति के आयोजकों ने कोर्ट के परमिशन का उलंघन करते हुए प्रतिबंधित डिसेबल का डीजे उपयोग किये। इसके साथ ही मूर्ति विसर्जन के प्रतिबंधित रास्ते पर जबरदस्ती जुलुस घुसाने का प्रयास किये थे। जिसके कारण हंगामा हुआ था। पुलिस के साथ तीखी बहस के बाद किसी तरह स्थिति नियंत्रित हुयी थी। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ था। मूर्ति विसर्जन के बाद ज़ब पुलिस खाली हो गयी तो उसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा पंजीकृत कराया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page