Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

राज रसोई होटल के मालिक व कर्मचारियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

ख़राब खाना व ओवर रेट को लेकर ग्राहकों से किये थे मारपीट

एसपी ने मामले का लिया संज्ञान दर्ज हुआ एफ़आईआर


Chandauli news : मंगलवार कि रात्रि में ख़राब सब्जी के बाद भी क़ीमत से अधिक रुपया लेने को लेकर उपजे विवाद में होटल संचालक ने अपने लेबरों के साथ मिलकर चार लोंगो को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। जस मामले को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने संज्ञान लेते हुए होटल मालिक पिता पुत्र व लेबरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू करा दिए है।


मंगलवार को घटना के बाद पीड़ितों ने डायल 112 को सूचना दिया था। मौके पर डायल 112 कि पुलिस पहुंची जहाँ वहार लोगों में दो के सिर से खून बह रहा था। जिसे तत्काल जिलाध्यक्ष चिकित्सालय भर्ती कराया गया। जहाँ हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना कि जानकारी के बाद पहुंची कोतावली पुलिस ने पीड़ितों का वाहन कोतवाली ले आयी।


घटना कि जानकारी के बाद ज़ब पीड़ित पक्ष कि तरफ से लोग थाने पहुंचे तब पहचान हो सका. इस मामले में पुलिस ने बजहा गांव निवासी सुधीर सिंह के शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में लगी है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में सुधीर ने आरोप लगाया कि मंगलवार कि रात्रि में राज रसोई होटल में खाना खाने गये थे। जहाँ सब्जी ख़राब दिया गया था जबकि उसका रेट सामान्य से अधिक का बिल दिया गया। जिसको लेकर बहस शुरू हो गया। इसी दौरान होटल पर उपस्थित धर्मेंद्र सिंह व उनके पुत्र ने अपने लेबरों के साथ मारपीट किया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने कि धमकी भी दिए। पीड़ित के शिकायती पत्र पर बीएन एस कि धारा 115(2), 352, 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page