Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव: प्रधानमंत्री से भी ज्यादा बाबा के सुरक्षा का प्वाईंइंट

  • 865 से अधिक पुलिस कर्मी चप्पे चप्पे पर रखेंगे नजर
  • गाजीपुर और जौनपुर जनपद से मंगाई गयी फ़ोर्स, पहली बार ड्यूटी कार्ड से लैस होंगे कर्मचारी




Chandauli news : अघोरेश्वर बाबा कीनाराम की तीन दिवसीय 427वीं जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने प्रधानमंत्री से भी ज्यादा पुख्ता सुरक्षा का इंतजाम किये है. जिसके मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर को दिए है। दोनो आईपीएस अधिकारियों के लिये बाबा कीनाराम जन्मोत्सव का पहला मेला कार्यक्रम है।

तीन दिनों में लगभग पांच लाख से अधिक की संख्या जुटने की अनुमान को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गए है। आधा किमी की परिधि वाले मेला क्षेत्र को दो जोन में बांटा गया है. यातायात को देखते हुए जिले के दोनों यातायात प्रभारी लगाए गए है। जबकि पूरे मेला क्षेत्र में 88 प्वाईंइंट बनाये गये है। सात बैरियर को पार कर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने भक्त पहुंचेंगे। सुबह चार बजे 10 सितंबर को जलाभिषेक के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा।


बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर अंतिम रूप का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम चन्द्रमोहन गर्ग ने डीपीआरओ व जिला पंचायत विभाग को हिदायत दिया की मंदिर क्षेत्र में साफ सफाई दुरुस्त रहे। बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा की तीन दिन 24 घंटे तक लाईट रहनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि 11 बजे रात्रि से ड्यूटी अपने अपने प्वाईंइंट पर ख़डी हों जाएंगी। इसमें लापरवाही क्षम्य नही। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेला क्षेत्र में प्रतिबंधित वाहन किसी भी स्थिति में नही आएंगी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page