Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

शराब दुकान से लूट के दो आरोपी लगे पुलिस के हाथ, साढ़े तेरह सौ रुपया बरामद

शराब दुकान से 750 पेटी शराब असलहा के बल लूट ले गए थे बदमाश



Chandauli news: कंदवा के तलाशपुर मोड़ स्थित शराब की दुकान से हुए लूट के मामले मे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के पास से साढ़े तेरह सौ रुपया बरामद हुआ है। जबकि लूट की शराब को बिहार के रामगढ़ में एक मकान से बरामद किया गया था।

बुधवार की रात्रि नए साल की जश्न में लगे लोंगो पर निगाह रखने के लिए थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह अपने टीम के साथ रात्रि गश्त पर थी। उसी दौरान रात्रि 12 बजे दो व्यक्ति करौती गांव के गेट के पास खडे मिले। जिनसे पुलिस ज़ब नाम पता पूछने लगी तब पता चला की यह इस जिले के नहीं है। इसके पूर्व शराब दुकान में लूट का पिछले दिनों ज़ब खुलासा हुआ था तो इन सभी का नाम प्रकाश में आया था। करौती गेट के समीप मिले अभियुक्त गौतम तिवारी पुत्र मुन्ना उर्फ श्री निवास तिवारी उम्र 18 वर्ष नि0 ग्राम मसाढ़ी थाना रामगढ़ जिला कैमूर भभूआ बिहार व शुभम सिंह चौहान पुत्र त्रिपुरारी सिंह चौहान निवासी ग्राम लंका भीटी थाना रामनगर जनपद वाराणसी के है। पुलिस पूछताछ में यह सब बताये की नए साल में एक बार फिर से इस तरह की घटना को अंजाम देने के फिराक में। अभियुक्त गौतम तिवारी की जामा तलाशी में जेब से 600 रुपया व शुभम सिंह चौहान की तलाशी में 750 रुपया बरामद किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह, उ0नि0 साहब, का0 आशीष कुमार, का0 धर्मराज व म0का0 सुप्रिया पटेल थाना कन्दवा उपस्थित रही।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page