Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

अराजक तत्वों ने मंदिर में लगी प्रतिमा तोड़ी

  • गंजेडियों के आतंक से स्कूल के अध्यापक व बच्चे भी रहते है परेशान।

Chandauli news : सकलडीहा कोतवाली के भोजापुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित भगवान शंकर के मंदिर में लगे लक्ष्मीनारायण व भगवान सूर्य के मूर्ति को अराजक तत्वों ने छतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी बुधवार को जब सुबह पूजा करने पहुंचे लोंगो ने तो देखा मूर्ति जमीन पर फ़ेंकी थी।एक दर्जन से अधिक गंजेड़ियों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि आये दिन कहीं स्कूल के दरवाज़े तो कभी बाउंड्री तो कभी छत पर लगे पानी टंकी को छतिग्रस्त करते रहते है। इसके साथ साथ आयुष्मान आरोग्य केंद्र सहित अन्य सरकारी संस्थानों को नुकसान पहुंचाते रहते है। बुधवार को मंदिर में लगे शिव पंचायत के दो मूर्तियों को भी छतिग्रस्त कर दिए। सुबह जब नित्य कि भांति पूजा करने पहुंचे तो देखा मंदिर में दोनों मूर्ति छतिग्रस्त कर जमीन पर फेंके पड़े है। इसके विषय में जब आस पास के लोंगो से पूछा गया तो उन सभी ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि गंजेड़ियों द्वारा माहौल ख़राब करने कि नियत से ऐसा कृत्य किया गया होगा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page