Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सदर इंस्पेक्टर को दोहरा झटका, सीओ ने अवैध देह ब्यापार का किया भंडाफोड़ तो नारकोटिक ने पकड़ा गांजा तस्कर

  • उच्चाधिकारियों के सूचना पर सहयोग के लिए सदर कोतवाली से भेजी गयी टीम



Chandauli news : सदर इंस्पेक्टर के काले कारनामें का राज खुलने लगा है। सोमवार को दो दो झटका लगा है। जिसमें पहला झटका सदर सीओ ने अवैध देह ब्यापार वाले स्थान पर छापेमारी किया। जहाँ से 12 लोंगो को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरा झटका नारकोटिक विभाग ने दिया। गाजीपुर की नारकोटिक टीम ने 19 किलो गांजा के साथ तस्कर को पकड़ कर कोतवाली के जीडी मे दर्ज कराया। यह बात अलग है की लिखापढ़ी के लिए सदर कोतवाली के एक दरोगा व दो कांस्टेबल को रखा गया है।


जौनपुर तैनाती के दौरान अपराध पर लगाम लगाने में असफल होने पर नेताओं और पत्रकारों से उलझने के कारण विवादों में घिरे होने पर जौनपुर से चंदौली भेजे गये इंस्पेक्टर को सदर कोतवाली का चार्ज दे दिया गया है। जहाँ चार्ज लेने के बाद अपराध पर काम करने की बजाय हवा बनाने के पत्रकारों से  बदसलुकी करने लगे। जिससे इनके कारनामें उजागर करने से लोग पीछे हट जाय। स्थिति यह हुआ की अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की बजाय सुविधा शुल्क को बढा दिया गया। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर अवैध वेश्या बृत्ति चल रही। शराब तस्करी का खेल चल रहा था। जिसपर कार्यवाही करते हुए सीओ सदर ने सोमवार को 12लोंगो को गिरफ्तार कराया।

सूत्रों की मानें तो छापेमारी में सीओ ने टीम उन लोंगो को रखा था जिनके पैर वहां तक जमे है। यह बात अलग है की छापेमारी के पूर्व सभी का मोबाईल बंद करा दिए थे अन्यथा छापेमारी के बाद खाली हाथ वापस आना पड़ता। जिसका नतीजा हुआ की 12लोग पकड़े गए। लेकिन संचालिका गायब हो गयी। 


वहीं दूसरी तरफ पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार एएनटीएफ थाना गाजीपुर में नियुक्त उ0नि0 शमी अशरफ शेख कांस्टेबल अमित कुमार चौरसिया मय प्राइवेट वाहन से मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद चन्दौली क्षेत्र में भ्रमणशील थे इन लोंगो को गांजा तस्कर के विषय में सूचना थी। जिसे यह लोग उच्चाधिकारी को अवगत कराते हुए अतिरिक्त पुलिस बल का मांग किये। जिसके बाद इन लोंगो के साथ मंडी चौकी प्रभारी मण्डी उ0नि0 मारकण्डेय सिंह मय म0का0 शीतला राव लगाए गए। चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा नरसिंहपुर रोड़ के पास खड़े एक महिला एवं एक पुरुष की ओर इशारा कर बताया गया कि यही वे व्यक्ति हैं, जो अपने-अपने बैग में गांजा लेकर जाने की फिराक में हैं। पुलिस टीम द्वारा दोनों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वे तेज कदमों से आगे बढ़ने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया।पूछताछ में दोनों ने अपने पास गांजा होना स्वीकार करते हुए बताया कि वे वाराणसी जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। पकड़े गए तस्कर में नीरज साहनी पुत्र राधेश्याम साहनी, निवासी अमरुद मण्डी, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर व  प्रीति कुमारी पुत्री लक्ष्मण निषाद, निवासी अमरुद मण्डी, थाना राजघाट के बताये जा रहे है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page