घटना कि जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे एसपी

Chandauli news: जिले के मिनी महानगर के भीड़ भाड़ वाले एरिया में हौशला बुलंद बदमाश मेडिकल संचालक को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिए। इसके बाद पैदल ही वहाँ से निकल गये। हत्या कि जानकारी होते ही मौके पर एसपी पूरी टीम के साथ पहुंच गये। बदमाशों के धर पकड़ के लिए फुटेज खंगाल रही है।
रात्रि में मेडिकल संचालक रोहितास पाल उर्फ रोमी अपने दुकान पर थे। उसी दौरान दो लोग मेडिकल पर आये। किसी बात को लेकर आपस में बहस करना शुरू कर दिए। तब तक दूसरे ने असलहा से फायर कर दिया। अचानक गोली कि आवाज सुनते ही ब्यस्त बाजार में सन्नाटा सा छा गया। उधर बिना डर के बदमाश कई राउंड गोली चलाकर रोमी को छलनी कर पैदल निकल लिए। मेडिकल पर उपस्थित स्टॉफ ने कुछ दूर पीछे किया लेकिन किसी ने सहयोग नही किया इससे सफलता नही मिली। घटना कि सूचना मिलते ही एसपी आदित्य लांग्हे मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत पूछताछ की। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। ब्यापारी कि हत्या की जानकारी के बाद मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।