
Chandauli news: स्टेट बैंक ने सीएसआर फंड से 25 महिलाओं को सिलाई मशीन देकर आत्मनिर्भर बनाया। सिलाई मशीन वितरण का कार्यक्रम मुख्यालय स्थित राधा कृष्ण पैलेस में किया गया। जिसका शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक वाराणसी अंचल के प्रमुख धीरज कुमार व उप महाप्रबंधक ने किया।
इस दौरान धीरज कुमार ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक आर्थिक रूप से देश के विकास में सर्वाधिक योगदान दे रहा है।साथ ही सामाजिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिन महिलाओं को सिलाई मशीन दिया जा रहा है इससे वह आर्थिक रूप से समृद्ध होकर सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा सकती हैं। वहीं उन्होंने वित्तीय साक्षरता पर भी जोर दिया। कहा कि भारत सरकार योजना जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा लोन सहित तमाम योजनाओं के माध्यम से बैंक से जुड़कर सहयोग लेकर आत्मनिर्भर बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार चौधरी, मुख्य प्रबंधक निशांत श्रीवास्तव, मां मैत्रियनी योगिनी संस्थान के सचिव यशवंत सिंह, मनोज कुमार उपस्थित रहे। संचालन भारतीय स्टेट बैंक के राजभाषा अधिकारी अभिनव विक्रम ने किया।