
चंदौली। जायसवाल परिवार नगर द्वारा होली सम्मान समारोह का आयोजन शंकर मोड़ स्थित लान में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि होली एक ऐसा पर्व है जो एक दूसरे को गले लगाता है। इस दिन हर कोई एक समान होता है। कई रंगों से रंग हर कोई एक दूसरे के समान हो जाता है। यह त्योहार आपसी भाई चारे के त्योहार है।

होली मिलन समारोह का शुभारंभ शहस्रा बाहु अर्जुन देव के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। जिसमें जुटे लोंगो को अबीर गुलाल लगाकर होली त्योहार का बधाई दिया। इस दौरान गाँधीयन पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि अपने समाज मे एक जुट होने के साथ दूसरे समाज के लोंगो का सम्मान भी भी जरूरी है।
इस दौरान धीरेंद्रशाह,चंद्रशेखर, प्रदीप, अनिल, दिलीप, हर्ष, अजय, विजय, संजीव, आलोक, सन्तोष, दीपक, प्रीतम, सन्तोष, सत्येंद्र, रामभरोस, अभय जायसवाल उपस्थित रहे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल व संचालन राजेश जायसवाल ने किया।