
नवीन मंडी में लाखो रुपया खर्च कर बना आधुनिक शौचालय में पानी की सप्लाई नही
Chandauli news: नवीन मंडी परिसर में लाखों रुपया खर्च कर आधुनिक शौचालय का निर्माण हुआ है। लेकिन केवल यह आधुनिक बोर्ड पर ही है। जबकि अंदर पानी की ब्यवस्था ही नही है। गन्दगी का अंबार लगा हुआ है।

नवीन मंडी में इस समय लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम पिछले तीन माह से चल रहा है। अधिकारियों की धमा चौकड़ी हमेशा रहती है। जबकि जवाइन्ट मजिस्ट्रेट यहां की प्रशासक है। वावजूद इस तरह की असुविधा का सामना मतदान कार्मिको को उठानी पड़ रही है। बुधवार को इन चालक की मौत हो गयी थी। जिसपर चालकों ने लापरवाही का आरोप लगाकर चक्का जाम कर दिया था। उन सभी ने आरोप लगाया कि वाहनों को खेतों में पार्क कराया गया। जहां न छाए की ब्यवस्था थी न ही पानी की।
नवीन मंडी का आधुनिक शौचालय एवं स्नानागार पानी के अभाव में शोपीस बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह छह बजे से पोलिंग पार्टियों के रवाना कियर जाने का जिलाधिकारी ने दिशा निर्देश दिया है। जब यहां वाहन चालक सुबह फ्रेश होने पहुंचे तो आधुनिक शौचालय में पानी ही नही था। सचिव कार्यालय के पास लगे हैण्डपम्प से अपने गाड़ियों में रखे बाल्टी या फिर आस पास के डब्बे से पानी ले जाकर दैनिक क्रिया से निवृत्त हुए।