
सकलडीहा में मासूम व डीडीयू नगर में युवक की मिली रक्तरंजित शव
Chandauli news: जिले के दो- दो सर्किल में शव मिलने से हड़कम्प मच गया। दोनों घटना स्थल पर अधिकारी पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिया।
सकलडीहा सर्किल के धानापुर थाना अंतर्गत शहीदगांव में एक मासूम का शव गांव के बाहर बगीचे के कुएं में मिला। मासूम के घर से गायब होने की शिकायत परिजनों ने पुलिस को चार दिन पहले से दिया था।
डीडीयू नगर के लोको अस्पताल के समीप पुराने डाक घर के बरामदे में एक 24 वर्षीय युवक की रक्तरंजित शव मिला। आसपास के लोंगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक का गला रेता गया था। जिसके वजह से पूरा शरीर खून से लतपथ था। मौके पर मृतक की पहचान नही हो पायी थी। बाद में मृतक की पहचान मो. शाकिब पुत्र मो0 नियाज़ (24) निवासी – मवई खुर्द इस्लामपुर, थाना अलीनगर के रूप में हुई। जो अपने ननिहाल में रहता था। हत्या की जानकारी होने के बाद एएसपी विनय कुमार सिंह व सीओ अनिरुद्ध सिंह, फोरेंसिक की टीम पहुंच गई। कुछ देर बाद एसपी डॉक्टर अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का अवलोकन किया। इसके साथ ही परिजनों को आश्वस्त किया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

उधर सकलडीहा के धानापुर में अयान (4) का शव मिला। आयान के माँ ने चार दिन पूर्व बच्चे के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी थी। शनिवार को शव मिलने से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। कानून ब्यवस्था बिगड़ने न पाए इसके लिए सीओ सकलडीहा, सीओ सदर के अलावा कई थाने की फोर्स लगा दी गयी।