Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

क्या भाजपा विधायक बोल रहे झूठ! चंदौली पुलिस का डॉक्टर पर दबाव बनाने वाला वीडियो वायरल

  • विधायक ने चंदौली पुलिस के गंभीरता पर उठाया सवाल



Chandauli news :  विधायक के काफिले कि गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद  जाँच में जबरदस्ती अल्कोहल दिखाने के लिए पुलिस के अधिकारी द्वारा डॉक्टर पर अल्कोहल (शराब ) लिखे जाने का वीडियो वायरल होते ही हड़कम्प मच गया। अब पुलिस के अधिकारी का विधायक के सामने अपने पक्ष रखने में मुँह सुखानी पड़ रही है। फिलहाल विधायक ने पुलिस कि गंभीरता पर पश्न चिह्न खड़ा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराया है।


बिहार से वापस लौटते समय दो दिन पूर्व सैदराज विधायक के काफिले से एक स्कार्पियो कि टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद भाग रहे गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया तो इसमें कुल चार गाड़ियां छतिग्रस्त हुई। विधायक सुशील सिंह ने इसे अपने उपर हमला किये जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से स्पष्ट जाँच कि मांग किया। अब जाँच कि बात कौन कहे जिसे विधायक आरोपी बताये अब उसे अस्पताल में शराब के नशे में होने का पुलिस दबाव बनाने लगी।


वायरल वीडियो मे जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक संजय कुमार को किसी न फोन पकड़ाते हुए बात करने को कहा। बात चीत के दौरान यह प्रतीत हुआ कि अस्पताल में भर्ती आरोपी को शराब के नशे में दिखाया जाय। इधर से डॉक्टर ने खा कि कोई गंध नहीं आ रही है। जबकि मशीन से चार कर्मचारियों ने बारी बारी से जाँच भी किया लेकिन शराब कि पुष्टि नहीं हुई है। चिकित्सक कि बात सुनने के बाद दुसरी तरफ से कुछ ऐसे शब्द का प्रयोग हुआ जिसपर चिकित्सक ने आपत्ति दर्ज कराया। यहां तक कि फोन रखते हुए यह डॉक्टर ने यह भी कहा कि सीओ साहब है उनके नजर मे डॉक्टर का कोई इज्जत नहीं है।
जबकि दुर्घटना के दिन विधायक ने कहा कि आरोपी से बात हुई है वह शराब के नशे में नहीं था। चिकित्सक के बाद भी आखिर चंदौली पुलिस को शराब के नशे में गाड़ी चलाने कि रिपोर्ट बनाने में क्या दिलचस्पी है  यह चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले कि जानकारी होने के बाद अब सीओ विधायक से अपनी सफाई पेश करने में लगे है।
चंदौली पुलिस गंभीर नहीं : सुशील सिंह
सैदराजा विधायक सुशील सिंह ने चंदौली पुलिस कि गंभीरता पर नाराजगी जाहिर किये है। उनका आरोप है कि घटना के दिन एसएचओ से लेकर एसपी तक घटना कि जानकारी दी गयी। लेकिन चंदौली के एसएचओ कि लापरवाही साफ दिखी। पीड़ित से मिलने या घटना के वक़्त मौजूद लोंगो से बयान नहीं लिया गया। तीन दिन बाद भी पुलिस काल डिटेल नहीं मंगा पायी। यही नहीं तीन दिन के बाद थाने से फोन इस बात के लिए आता है कि दूसरे पक्षके लोग मारपीट व मोबाईल लूटने का प्रार्थना पत्र लेकर टहल रहे है। लेकिन वह मैनेज करने में लगे है। उन्होंने कहा कि विधायक के साथ घटित घटना पर पुलिस का यह हाल है तो आम लोंगो के प्रति क्या धारणा होगा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page