- चार दिन बाद मरीज की हो गयी मृत्यु, अब सीएमओ से लेकर पुलिस का लगा रहे चक़्कर
Chandauli news : झोला छाप डॉक्टर का आत्मविश्वास कहें या फिर मरीज का लापरवाही जो अपने रोग के प्रति गंभीरता न दिखाकर झोला छाप से ही ऑपरेशन कराने के लिए तैयार हो गए। यहीं नहीं मरीज के परिजन भी कुछ कम नहीं घर पर ही डॉक्टर घर पर ही ऑपरेशन करने को तैयार हो गया। जिसपर परिजन व मरीज दोनों सहमत हो गए। स्थिति यह हुयी की लापरवाही में मरीज की चार दिन बाद मौत हो गयी। अब सीएमओ से लेकर पुलिस तक न्याय के लिए पीड़ित भटक रहा न पुलिस सुन रही ना सीएमओ

धानापुर के हेतमपुर गांव निवासी इस्लाम पुत्र सुभान को पाईल्स (बबासीर ) की शिकायत हुई। जिसपर वह अपने पड़ोसी गांव मिर्ज़ापुर के तथाकथित चिकत्सक के सम्पर्क में आये। जो बबासीर, भगंदर जैसे रोग का ईलाज करने के लिए जाने जाते है। इस्लाम के भाई इसहाक का आरोप है की दवा के बाद चिकित्सक ने बीणा ऑपरेशन के ठीक न होने की बात कहा। जिसके बाद वह घर पर ही छोटा ऑपरेशन करने के लिए कहा।
पाईल्स से परेशान इस्लाम ने तथाकथित डॉक्टर के कहने पर 17 अक्टूबर को घर में ही ऑपरेशन करा दिया। जिसके बाद खून बंद नहीं हो रहा था। तीन दिन तक सभी लोग परेशान रहे। चौथे दिन इस्लाम का इंतकाल हो गया।
इस्लाम के इंतकाल के बाद से तथाकथित चिकत्सक अपने क्लिनिक बंद किये हुए है। इसकी शिकायत सीएमओ से की गयी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस सीएमओ के जाँच आख्या के नाम पर टहला रही।