Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

दो हजार रूपये के लिए बलुआ पुल को बनाया जा रहा जर्जर, पुलिस की मिली भगत से चल रहा खेल

  • 10 बजे रात्रि के बाद पार हो रही ट्रकें, पान की दुकान पर जमा हो रहा पैसा
  • पूर्व में कारखासों के कारनामें हुए थे उजागर तो एसओ ने लगवाया था बैरियर




Chandauli news : बलुआ के चर्चित तीन खरखासों का ट्रांसफर अवैध वसूली में हुआ था। लेकिन वसूली का मास्टर माइंड कारखास एसपी के कार्यवाही से बचा गया था। जो अब फिर से वसूली शुरू कर दिया। पुलिस के वसूली से प्रतिबंध के बाद भी ओवरलोड हाइव बालू लेकर गंगा पुल से पार होकर गाजीपुर व सैदपुर पहुंच रही है। जिसके कारण पुल दिन प्रतिदिन जर्जर हो रहा है।


पूर्व में भी ट्रकों के संचालन की बाट सामने आया था। उस समय आलू लदे ट्रेक्टर को पुलिस पैसा लेकर पार कराती थी। पुलिस व बालू तस्करों के बीच का ऑडियो वायरल हुआ था। जिसपर तत्कालीन एसपी आदित्य लाग्हे ने थाने के तीन तीन कारखास को दूसरे जिले कमेंट ट्रांसफर करवा दिए। जबकि वसूली का मास्टर माइंड कारखास कार्यवाही की आंच से बच गया। बालू की गाड़ियों को लेकर मामला हाईलाइट हुआ जिसपर तत्कालीन एसओ अरुण सिंह ने सैदपुर चंदौली रोड़ पर बैरियर लगवा दिए। वहीं बलुआ व तिरगांव पुल पर भी लोहे का गार्डर लगा दिया गया। जिसका कुछ राजनैतिक लोंगो ने विरोध भी किया। लेकिन उस समय वैरियर हटाया नहीं गया।


पुलिस विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग कब हो जाय और किसके मत्थे गाज गिरेगी यह किसी को पता नहीं। उसी क्रम में अरुण का ट्रांसफर शाहबगंज हो गया। उनके स्थान पर संतोष सिह को चार्ज पर भेजा जहाँ इन्हे भी वह पट्टी पढ़ाकर यह अवैध कार्य प्रारभ कर दिया गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page