- हॉस्पिटल से रोज गायब हो रही है मोटरसाईकिल, अब छत का पटिया हटाकर शराब की दुकान में चोरी
Chandauli news : सदर कोतवाली क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। अपराध को रोकने में एक तरफ थाना प्रभारी फिसड्डी साबित हो ही रहे थे अब उनके ही नक्शे कदम पर चौकी इंचार्ज व हल्का दरोगा भी चल दिए है। जहाँ लाभार्थी नही वहाँ न्याय नही की तर्ज पर यहां की पुलिस काम कर रही है।

पिछले एक माह से पुलिस अधीक्षक आवास व कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित सदर कोतवाली पुलिस ढुलमुल हो गयी है। थाने में तीन तीन इंस्पेक्टर व आधा दर्जन युवा दरोगा पोस्ट है। इसके साथ ही कस्बा चौकी इंचार्ज भी युवक है। लेकिन अपने उम्र के ऊर्जा को यह अपराध मुक्त के क्षेत्र में कम अपने अर्थब्यवस्था को चुस्त करने के क्षेत्र में अधिक लगा रहे है। स्थिति यह हो गयी की ज़ब से कस्बा इंचार्ज की पोस्टिंग है चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। पूर्व मे भी चोरी की घटनाएं होती थी लेकिन पुलिस हाथ पाँव चलाकर खुलासा करती रहती थी। वही घटनाओं के बढ़ने पर सक्रियता भी दिखाते थे। लेकिन वर्तमान की स्थिति है कि चोरी कि घटनाएं लगातार हो रही है। जिला अस्पताल से लेकर कचहरी तक चोरों का आतंक इतना है कि प्रतिदिन मोटरसाईकिल चोरी हो रही है। पुलिस कि निस्क्रियता देख हौशला बुलंद चोरों ने शराब दुकान में छत का पटिया हटाकर चोर घूस गए। अनुज्ञापी के अनुसार 1.20 लाख रुपया कुछ व शराब तक ले गए।
दुकान में चोरी करते पकड़े न जाय इसके लिये पाने साथ यह सब सीसी टीवी का डिबिआर भी ले गए। चोरी के घटना कि जानकारी पीड़ित बेबी ने दी है। उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे सेल्समैन ओंकार, अरविंद और चंद्रप्रकाश दुकान बंद करके घर चले गए थे। इसके बाद रात में किसी समय चोर छत की तरफ से बने दरवाजे को तोड़कर दुकान में दाखिल हुए। चोरों ने दुकान में रखी करीब 1.10 लाख रुपए की नकदी के अलावा एक टीवी, सीसीटीवी कैमरा, सरकारी स्कैनर समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।