Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

एडिशनल के ट्रांसफर से कंदवा पुलिस कि चांदी, तगड़े सुबह पुलिस बेचवा रही दारू

  • शराब दुकानदारों का सुविधा शुल्क बढ़ाकर किया 25-30 हजार



Chandauli news : अपर पुलिस अधीक्षक के ट्रांसफर कि खुशी थाना व पुलिस कार्यालय में दिखने लगी। जिसका शुभारम्भ कंदवा से देखने को मिला। जहाँ तड़के सुबह ही शराब कि दुकान खुलने लगी।


हाल फिलहाल में ही स्वाट व सर्विलांस ने मिलकर 147 पेटी शराब से भरी ट्रक पकड़ने का दावा किया था। जो कंदवा व चकिया थाना क्षेत्र के एक दुकान से लदी थी। लेकिन शराब दुकानदार का नाम अब तक पुलिस नहीं खोल पायी। अपर पुलिस अधीक्षक का तब तक ट्रांसफर हो गया। जिसके बाद तो कंदवा पुलिस के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कारण कि जिस तरह से अपर पुलिस अधीक्षक मॉनिटरिंग कर रहे थे उसमें शराब बरामदगी के बाद कई लोंगो के राज से पर्दा उठना तय था। अभी साहब का जिला से विदाई भी नहीं हुई तब तक शराब ठेकों का अवैध संचालन शुरु हो गया।


सोमवार को तड़के सुबह ही ककरैत दुकान खुल गयी। जहाँ से शराब बेची जा रही है। सूत्रों कि मानें तो क्षेत्र में पांच शराब कि दुकान है जहाँ से पुलिस 25-30हजार रुपया लेती है। उसी में से एक दुकानदार का शराब पकड़ी गयी है। अब पैसा देने के बाद भी स्वाट द्वारा शराब पकड़े जाने के बाद दुकानदार के घाटे कि भरपाई करने के लिए छूट दी गयी है। पुलिस के यहां से छूट मिलने के बाद दुकानदार अब अपने हिसाब से दुकान खोल रहे है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page