Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सफाई के लिए तैनात हजारों सफाई कर्मी फिर भी गावों में बजबजा रही नालियाँ

  • डीएम ने नियामताबाद के बरहुली गांव का किया निरिक्षण मिली गंदगी का अम्बार




Chandauli news : प्रदेश के 8 पिछड़े जिलों में शामिल चन्दौली को अधिकारी भी अग्रणी जिला में नहीं ले जाना चाह रहे। कारण कि पिछड़े जिले के नाम पर सरकार ठीक ठाक जहाँ बजट देती है। वहीं अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग जल्दी जल्दी नहीं करती। जिसके कारण यहां पोस्टिंग के बाद जिम्मेदार एकदम मदमस्त हो जाते है।

कुछ ऐसा ही नजारा उस समय देखने को मिला जब जिले के मुखिया स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम का औचक निरीक्षण करने नियमताबाद के बरहुली पहुंचे जहाँ के सफाई व्यवस्था को देखकर अपना माथा पकड़ लिए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही चेहरे पर मुस्कान का भाव रखने वाले जिलाधिकारी का चेहरा गुस्से से लाल हो गया। लेकिन चेहरे के भाव भंगिमा को देख वहां पर उपस्थित डीपीआरओ इसे मौसम का असर मान बैठे। जिलाधिकारी भी अपने गुस्से को कार्यक्रम तक काबू किये रहे। जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ वह मौसम कि तल्खी कि तरह डीपीआरओ पर भड़क उठे।


निरीक्षण के दौरान उपस्थित गर्भवती महिलाओं से संवाद कर कुशलक्षेम जाना स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके अलावा नवजात शिशुओं का टीकाकरण, सैम-मैम बच्चों की जांच एवं अन्य जानकारी स्वास्थ्य से सम्बन्धित लेकर आवश्यक निर्देश दिये। गर्भवती महिला से बातचीत कर शासन द्वारा दी जानेवाली सुविधाओं से अवगत हुए। 
बरहुली गांव के लोग जिलाधिकारी को अपने गांव में देखकर वर्षो से साफ सफाई को लेकर डीपीआरओ के यहां गुहार लगाने कि शिकायत करते हुए कहा कि साहब तो ऑफिस में बैठने के बाद भी मिलते नहीं। ग्रामीणों ने गांव की जर्जर नालियों, पसरी गंदगी और साफ सफाई को लेकर शिकायतों से अवगत कराया। नालियों में जमा सिल्ट और जगह-जगह टूटी नालियों को देखकर जिलाधिकारी ने बेहद नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में अभियान चलाकर नालियों की मुकम्मल सफाई कराई जाए और जहां भी नालियां क्षतिग्रस्त हैं, उनकी तुरंत मरम्मत शुरू कराई जाए।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page