Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

अरंगी गांव के नाला मे उतराया मिला किशोरी का शव, मचा हड़कम्प

  • घर से शौच के लिए गयी थी युवती

Kandawa news : शनिवार की सुबह अरंगी गांव के नाला मे एक शव उतराने की सूचना पर हडकंप मच गया।ग्रामीणों द्वारा सूचना पुलिस को दी गयी।मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पहचान कराया गया तब अरंगी गांव निवासी संजीवन गौतम की पुत्री मंशा कुमारी 16 वर्ष के रुप मे हुयी। तत्पश्चात पुलिस द्वारा पंचनामा के बाद शव को अंत्यज परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया।


जानकारी के अनुसार अरंगी गांव निवासी मंशा शुक्रवार की भोर मे शौच के लिए नदी की तरफ गयी थी तभी पैर फिसलने से वह गहरे नाला मे समा गयी।परिजनों की मानें तो शौच के बाद घर वापसी न होने पर किशोरी की गांव व रिश्तेदारी मे खोजबीन किया गया।

अंतत: शनिवार की सुबह नाला मे शव उतराने की सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तो मंशा का शव देख हतप्रभ रह गए।घटना के करीब चौबीस घंटा बाद नाला मे शव उतराया मिला।मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई मे जुट गयी। मंशा तीन भाईयों के बीच इकलौती बहन थी।रक्षाबंधन पर भाईयों की कलाई बहन की राखी के बिना सूनी रह गयी।वहीं रक्षाबंधन पर्व के बाद मिले किशोरी के शव को देख परिजनों मे चीत्कार मच गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page