- मुगलसराय के धरने में भी हो रहा जुआ, चौकी इंचार्ज कि मिलीभगत
- इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज में खिंचतान
Chandauli news : अपर पुलिस महानिदेशक पियूष मोर्डिया के ट्रांसफर के बाद थाना प्रभारियों कि चांदी कट रही है। खासकर मुगलसराय व अलीनगर का अवैध कारोबार एक बार फिर से शुरू हो गया है। मुगलसराय के बहादुर में एडीजी कि टीम जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उसके बाद इंस्पेक्टर को लाईन हाजिर कर दिया गया। अब ट्रांसफर के बाद एक बार फिर से जुआ खेलने खेलाने का दौर शुरू हो गया है।
अलीनगर के सरेसर में अवैध तेल कटिंग के बाद अब जुआ का कारोबार भी शुरू हो गया। दिन दहाड़े हजारों रूपये का फड़ जम रहा है। वहीं मुगलसराय और रेलवे चौकी इंचार्ज के बीच का शीतयुद्ध अब प्रशासनिक कार्य को भी प्रभावित करने लगा है। धरने में खुलेआम जुआ हो रहा है।
चौकी पर तैनात सिपाही जुआ का पैसा लेता है। सूत्रों का कहना है कि पैसे के लेन देन में थाना व चौकी प्रभारी में ठन गयी है। चौकी पर तैनात सिपाही को चौकी इंचार्ज थानाध्याक्ष का कारखास बताते है। जबकि थाना प्रभारी पूरी साफगोई से पल्ला झाड़ ले रहे है।
यह बात अलग है कि जुआ खेलाने का पैसा कौन लेता है लेकिन विभागीय व स्थानीय लोंगो का कहना है कि अपने आप को सांसद का रिश्तेदार बताने वाले चौकी इंचार्ज के कार्यकाल में कई अवैध कारोबार हो रहे है।
इस संबंध में सीओ डीडीयू नगर अरुण सिंह का कहना है कि जुआ खेलने कि शिकायत मिली है। जल्द ही लोग पकड़े जायेंगे।