- प्रधानमंत्री खुद अपने काफिले में दो गाड़ी लेकर चल रहे, लेकिन मंत्री जी गाड़ियों का कतार

Chandauli news : प्रधानमंत्री देश हित में आम लोंगो से डीजल पेट्रोल बचाने के लिए अपील कर रहे है। जिसका अनुपालन वह खुद शुरू कर दिए है। दर्जनों सुरक्षा कर्मियों के काफिले के बीच चलने वाले प्रधानमंत्री अपने साथ केवल दो गाड़ी लेकर चल रहे है। उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने मंत्री विधायक से काफिले कम करने क अपील कर चुके है। लेकिन एन दोनों शीर्ष नेताओं के अपील को ठेंगे पर रखते हुए हाल फिलहाल में नया-नया पद पाए एक मंत्री ने गाड़ियों कि लम्बी कतार लगा दिया।

दरसल हाल फिलहाल में उत्तर प्रदेश के मन्त्रीमंडल में विस्तार हुआ है। जिसमें पिछड़ी जाती खासकर लोहार बढ़ई को साधने के लिए सरकार ने हंसराज विश्वकर्मा को भी मंत्री बनाया है। मंत्री बनने के बाद विभाग के बटवारे में एक दो दिन का पेंच अभी है। जिसके कारण यह गुरुवार को अपने गृह जनपद वाराणसी लौट आये। अब मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर उन्हें स्वागत करने वालों कि लम्बी कतार लगा गयी। काफिले से स्वागत हुआ। काफिले के देख मंत्री जी भी गदगद नजर आये। शायद उन्हें भी अपने इस ताकत को केंद्र व राज्य सरकार को दिखाना था कि ऐसे ही नहीं मंत्री बल्कि उनके मंत्री बनने से यह हुजूम उनके साथ भाजपा को मजबूत करेगी। फिर तो प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के अपील को ठेंगा दिखाना ही पड़ेगा।