Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मुगलसराय के बाद अब चंदासी को अतिक्रमण मुक्त कि तैयारी, रविवार को सीओ ट्रैफिक ने कराया 178 ट्रकों का चालान

  • 15 ऑटो मुगलसराय में सीज, सुगम यात्रा को लेकर जारी रहेगी कार्यवाही



Chandauli news : मुगलसराय के बाद अब चंदासी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रविवार को सीओ ट्रैफिक के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जिसमें सड़क पर खडे 178 ट्रकों का चालान हुआ। इसके साथ ही टीम ने मुगसराय में आड़े तिरछे खडे 15 ऑटो को सीज कर दिया गया। यातायात पुलिस के कार्यवाही से हड़कम्प मचा गया। सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष को साथ लेकर अभियान चलाते हुए कहा कि ट्रक किसी भी स्थिति में हाइवे पर खड़ा न हो अन्यथा यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। चालकों को उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि पांच बार चालान हो गया तो फिर लाइसेंस रद्द हो जायेगा।


पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल अपने पहले दिन के कार्यकाल से मुगलसराय में ठेला खुमचा वालों को किनारे लगाकर मुगलसराय को जाम मुक्त करने का अभियान शुरू करा दिए थे। इसके बाद से अतिक्रमण पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी दौरान पीडब्लूडी विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू करा दिया। जिसमें अब तक 206 दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। मुगलसराय के बाद चंदासी में भी ट्रक जीटी रोड पर कोयला लाद कर खडे रहते है। जिसके वजह से आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसपर रविवार को सीओ ट्रैफिक ने टीआई को साथ लेकर अभियान चलाया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page