Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मुगलसराय से डाउन में खुली ताड़ीघाट पेसेंजर कुछमन के पास यात्री को बदमाशों ने मारी गोली, ट्रेन से नीचे फेंकी बॉडी

  • सकलडीहा के पास उतर कर भागे बदमाश
  • कुछमन से सकलडीहा के बीच किसी ने नहीं मिलाया पुलिस को फोन

Chandauli news : मुगलसराय स्टेशन से ताड़ीघाट के लिए खुली पेसेंजर ट्रेन के कुछमन पहुंचते ही एक यात्री को बदमाशों ने गोली मार दिया। इसके बाद यात्री को ट्रेन से नीचे फेंक दिया। ट्रेन के सकलडीहा स्टेशन पर रुकने के पूर्व ही कूद कर भाग निकले। ट्रेन में गोली कांड कि जानकारी होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। लेकिन कुछमन से सकलडीहा तक पांच किमी बदमाशों ने सफर किया लेकिन किसी ने पुलिस को खबर करने कि जहमत नहीं उठायी। पुलिस को ज़ब मामले कि जानकारी हुयी तो सीओ सकलडीहा, सीओ डीडीयू नगर, सीओ सदर व सीओ जीआरपी मौके पर पहुंच गए।

मुगलसराय से ताड़ीघाट वाया दिलदारनगर होते हुए ताड़ीघाट पेसेंजर प्रतिदिन जाती है। इन पेसेंजर ट्रेनों से शराब कि तस्करी पूरे जोर शोर से होती है। रविवार को यह ट्रेन मुगलसराय के प्लेटफार्म से खुली। आउटर मे नियमित रूप से धीमी होने के बाद आगे के लिए बढ़ी। जैसे ही कुछमन से आगे बढ़ी थी तब तक एक यात्री को सिर मेने सटाकर दो बदमाशों ने गोली मार दिया। इसके बाद युवक को ट्रेन से नीचे फेंक दिए। ट्रेन अगले पड़ाव सकलडीहा के निकली जहाँ पहुंचने से पूर्व धीमी होने पर यह सब कूदकर निकल लिए।

उधर ट्रेन से गिरते हुए कुछ लोंगो ने देखा जिसकी जानकारी डायल 112 से पुलिस को दिया । ट्रेन से गिरकर मरने कि जानकारी होने पर पुलिस आराम से पंचनामा भरने के लिए पहुंचती। तब तक डायल 112 पर गोली से हत्या होने कि जानकारी मिल गयी। इसके बाद अलीनगर पुलिस पहुंची। अलीनगर पुलिस पहुंचते ही पसीना पोछते हुए मामले को सकलडीहा कि तरफ टाल दिया कारण कि पटरी के बाहर शव गिरा था। इसके बाद पुलिस का कंट्रोल सकलडीहा को सूचना दिया। सकलडीहा सीओ सीओ कृष्णमुरारी शर्मा व कोतवाल भूपेश निषाद मौके पर पहुंच गए। सकलडीहा एसओ ने भी राहत का सांस लेते हुए घटना ईब्राहिमपुर में होना बताये जो सदर कोतवाली के अंतर्गत है। अब चंदौली पुलिस व सीओ सदर भी पहुंच गए। उधर जीआरपी पुलिस व सीओ कुंवर प्रभात सिंह भी आ गए। घटना स्थल पर चार थाना व चार चार सीओ के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन भी पहुंच गए। हलांकि घटना को जीआरपी ने ईमानदारी से अपने क्षेत्र में होने को स्वीकार करते हुए शव को पोस्टमार्टम व शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल के चीर घर भेज दिया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page