- सीसी टीवी फुटेज व साक्ष्य देने के बाद भी मोटरसाईकिल चोरी का नहीं दर्ज हो रहा एफ़आईआर

Chandauli news : सैदराजा में घटनाओं को छुपाने में महारथ हाशिल करने वाले इंस्पेक्टर मुख्यालय पर भी अपने पुराने कार्यप्रणाली को एक बार फिर से शुरू कर दिए है। चोरी जैसे अपराध का मुकदमा नहीं लिखाते। जिससे अपराध का ग्राफ कम रहे। जबकि पीड़ित अपने मोटरसाईकिल चोरी होने का पूरा सबूत लेकर घूम रहा है। बाबजूद मुकदमा पंजीकृत नहीं हो रहा।मुगलसराय के सहजौर निवासी मुस्ताख चंदौली अस्पताल में आउटसोर्सिंग नर्सिंग ऑफिसर पर तैनात है। शुक्रवार को वह अपनी मोटरसाईकिल अस्थाई कर्मचारी मोटर साईकिल स्टैंड में खड़ा कर चले गए। जहाँ से मोटरसाईकिल चोर बाइक लेकर चला गया।ड्यूटी के बाद जब मुस्ताख मोटरसाईकिल लेने पहुंचा तब देखा वाहन गयाब है। इसके बाद तो वह परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने लगे जिसमें मोटरसाईकिल लेकर एक युवक जाते दिखा। अब फुटेज व प्रार्थना पत्र लेकर पीड़ित टहल रहा है लेकिन चोरी का मुकदमा पुलिस नहीं लिख रही। हलांकि फुटेज वायरल होने के बाद थक हार कर दूसरे दिन चोरी का मुकदमा लिखी