Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुर

धीना के तम्बागढ पहुंचे सैदराजा विधायक

  • सरकारी योजनाओं के लिए जनपद स्तरीय अधिकारी की टीम करेगी सर्वे : सुशील
  • अगलगी पीड़ितों को आर्थिक मदद व खाद्यान्न उपलब्ध कराया

Chandauli news : सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने गुरुवार को धीना थाना क्षेत्र के तम्मागढ़ पहुंचे। जहाँ आगजनी से प्रभावित परिजनों से मिलकर स्थिति का जायजा लिए। वहीं मुआवजा आदि के लिए जनपद स्तरीय अधिकारीयों से वार्ता कर जल्द से नुकसान का आकलन कराने के लिए कहा। वहीं पीड़ित परिवार को नगदी व खाद्यान्न उपलब्ध कराया।

बीते बुधवार को ग्राम सभा तम्मागढ़ में ठूंठ फुकने के लिए किसानों ने खेतों में लगाई थी। जो हवा तेज झोंके से तम्मागढ़ बस्ती को अपने अगोश में ले लिया। तेज हवा के साथ खेतों से निकली चिंगारी से घरों में आग लग गयी। जो देखते-देखते पूरी बस्ती आगे चपेट में आ गई।इससे 17 परिवारों का घर जलकर राख हो गई। अगलगी से गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। गुरुवार को विधायक सुशील सिंह ने मौके पर जाकर अपने तरफ से 17 परिवारों को 5000 – 5000 नगद और राशन सामग्री आटा चावल, दाल, आलू, प्याज, नमक, तेल सहित सामग्री दिया। एस मौके पर संजय उपाध्याय ,पूर्व प्रधान मनीष सिंह, शिवमूरत उपाध्याय, कन्हैया उपाध्याय, अशोक राम आदि उपस्थित रहे।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page