- मोटरसाईकिल चोरी का मुकदमा लिखाने गए पीड़ित को पुलिस ने टहलाया
- वतानुकूलित कक्ष में बैठकर दिन भर कोतवाल बनने का ले रहे बधाई

Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल भले ही सुबह के 10 बजे जनता दर्शन के लिए बैठ जाते है। जो फरियादियों के भीड़ के साथ दोपहर के तीन बजे तक उनकी समस्या सुनते हों। लेकिन उनके ही मातहत थानों पर आने वाले फरियादियों से मिलना मुनासिब नहीं समझते। जिससे पीड़ित मायूस होकर लौट जा रहे है।

मंगलवार को मुगलसराय के पराहुपुर निवासी हर्ष पाण्डेय रेलवे कॉलोनी के मैदान में सुबह छः बजे टहलने गए थे। जहाँ से उनकी मोटरसाईकिल हीरो स्प्लेंडर स्मार्ट वाहन संख्या UP 67M4501को चोरों ने उड़ा दिया। इसकी जानकारी उनको तब हुयी ज़ब मैदान से वह टहलने के बाद अपना वाहन लेने गए दो देखा वहाँ गाड़ी नहीं है। काफ़ी खोजबीन में बाद भी ज़ब मोटरसाईकिल का पता नहीं चला तब वह रेलवे चौकी पहुंचे। जहाँ समस्या सुनने के बजाय वहाँ उपस्थित एक दो कर्मचारी चौकी इंचार्ज के छुट्टी होने की बात बताते हुए मुगलसराय थाना जाकर शिकायत दर्ज कराने का सलाह दिया।
ज़ब पीड़ित हर्ष थाने पहुंचे तो वहाँ उनका प्रार्थना पत्र ही कोई लेना मुनासिब नहीं समझा। हर कोई बड़े साहब को ही देने का सलाह दे रहा था। उधर बड़े साहब जनता की समस्याओं से अनजान वतानुकूलित कक्ष में अपने मुगलसराय एसओ बनने का बधाई ले रहे थे। पीड़ित ज़ब उस कक्ष में जाने के लिए गेट तक पहुंचा तभी पहरे पर लगा गार्द पीड़ित को यह कहते हुए रोक दिया की साहब के गेस्ट आये है।
दो से तीन घंटे तक पीड़ित इंतजार करता रहा। इस बीच विभागीय लोग कई बार कागज पर साहब के हस्ताक्षर कराने के लिए उस वातानुकूलित कक्ष में दखल दिए लेकिन पीड़ितों को उस कक्ष तक जाने की अनुमति नहीं रही। मोटरसाईकिल चोरी से आहत पीड़ित का धैर्य जबाब दे रहा था। एक बार फिर ज़ब वह बड़े साहब से मिलने के पहुंचा तब गार्द पर लगा कर्मचारी उसके प्रार्थना पत्र को लेकर अंदर गया। जहाँ प्रार्थना पत्र देखते ही साहब भड़क गए। कारण की थाने के चोरी जैसे अपराध वृद्धि का यह राज खोल देता। चोरी का मुकदमा लिखने की बजाय जांच कराने की बात कहते हुए पीड़ित को लौटा दिया गया।